Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: सुरंग के अंदर नक्सलियों के हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, जवानों के खिलाफ बड़ी साजिश का हुआ भंडाफोड़

Chhattisgarh: सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। यहां हथियार बनाने वाली बड़ी बड़ी मशीनें मिली है। कल हुई मुठभेड़ वाली जगह पर सुरंग के अंदर हथियार फैक्ट्री चल रही थी। बता दें कि पुजारी कांकेर और मारुडबाका के जंगलो में हुई मुठभेड़ में 17 नक्सली ढेर हुए हैं, जिसमें 12 के शव बरामद भी कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़े :- प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का स्वर्ग गगनई जलाशय, सनसेट पॉइंट बहुत फेमस

वहीं, DRG का एक जवान घायल भी हुआ है। इस अभियान में कुल 1100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी शामिल थे, जिनमें बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के DRG के जवान भी शामिल हैं। इसके अलावा, कोबारा बटालियन के CRPF जवानों का भी इस ऑपरेशन में सहयोग रहा। मुठभेड़ का यह इलाका तेलंगाना राज्य की सीमा से सटा हुआ है।

यह भी पढ़े :- आज सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 168 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात

कल मुठभेड़ में 12 नक्सली हुए ढेर

बीते दिन हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें 5 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं. बस्तर IG और CRPF IG इसे अब तक का सबसे सफल संयुक्त ऑपरेशन बता रहे हैं. बस्तर IG ने जानकारी दी कि नक्सलियों को अब ग्रामीणों का सहयोग नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि ये नक्सलियों के कमजोर पड़ने का संकेत है. ऑपरेशन के दौरान घायल जवान अब खतरे से बाहर हैं। (Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!