11 दिवसीय श्री गणपति महायज्ञ का शुभारंभ, संगीतमय कलश यात्रा का हुआ आयोजन

Shri Ganpati Mahayagya: बलौदाबाजार नगर में 16 जनवरी से 26 जनवरी 2025 तक आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री गणपति महायज्ञ का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में धर्मप्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें गणेश प्रतिमा को रथ पर विराजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भाटापारा के सुप्रसिद्ध भजन गायक दीपक केशरवानी रहे, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से भक्तिमय वातावरण को संगीतमय कर दिया। महायज्ञ के प्रथम दिन गुरुवार को वेदी पूजन, तालाब पूजन, महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। 17 जनवरी से प्रतिदिन यज्ञ, प्रवचन, भजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यज्ञ समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करें।
यह भी पढ़ें:- स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की प्रभावी पहल: मुख्यमंत्री साय
16 जनवरी 2025 को दोपहर 1 बजे से संगीतमय कलश और शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें दीपक केशरवानी ने भजन गायन किया। इसके बाद प्रसादी वितरण का कार्यक्रम हुआ। इसी तरह 17 और 18 जनवरी 2025 को उरला में कथा वाचिका सुआराध्या देवी ने कथा का वाचन किया। 19 जनवरी 2025 को इन्दुभवानंद (शंकराचार्य आश्रम प्रभारी, रायपुर) और रामस्वरूप दास महाराज प्रवचन सुनाएंगे। 20 जनवरी 2025 को कथावाचक अशोक शास्त्री धमतरी में कथा सुनाएंगे। 21 जनवरी 2025 को दीपक केशरवानी भजन संध्या करेंगे। 22 जनवरी 2025 को भाटापारा में श्याम मित्र मंडल की ओर से भजन संध्या किया जाएगा। यज्ञ समिति बलौदाबाजार के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से महायज्ञ में सहभागिता के लिए आह्वान किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस आध्यात्मिक आयोजन से लाभान्वित हो सकें। (Shri Ganpati Mahayagya)

कब-कब कार्यक्रम
- 19 जनवरी 2025 को इन्दुभवानंद (शंकराचार्य आश्रम प्रभारी, रायपुर) और रामस्वरूप दास महाराज का प्रवचन
- 20 जनवरी 2025 को कथावाचक अशोक शास्त्री धमतरी में सुनाएंगे कथा
- 21 जनवरी 2025 को दीपक केशरवानी का भजन संध्या (Shri Ganpati Mahayagya)
- 22 जनवरी 2025 को भाटापारा में श्याम मित्र मंडल की ओर से भजन संध्या
- 23 जनवरी 2025 को कथा वाचिका- सुकिशोरी अदिति (श्रीधाम वृन्दावन)
- 24 जनवरी 2025 को कथा वाचिका- सुकिशोरी अदिति (श्रीधाम वृन्दावन)
- 25 जनवरी 2025 को संगीतमय सुंदरकांड पाठ और झांकी- रावण मानस समिति (ग्रासीम सीमेंट)
- 26 जनवरी 2025 को दोपहर 1 बजे से शोभा यात्रा, उत्तर पूजन, तर्पण, सहस्त्रधारा स्नान, गौ पूजन और पूर्णाहुति
- भजन- दीपक केशरवानी

दैनिक कार्यक्रम
- यज्ञ समय- सुबह 8-00 बजे से शाम 5-30 बजे तक
- प्रवचन और भजन- शाम 6-00 बजे से रात 9-00 बजे तक
- अंतिम दिन- आरती और विसर्जन के बाद भंडारा, प्रसाद वितरण (Shri Ganpati Mahayagya)




