Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Naxal Encounter : बीजापुर मुठभेड़ में 12 नहीं 18 माओवादी मारे गए, नक्सलियों ने खुद माना, मारा गया 50 लाख का इनामी चोखा राव

Chhattisgarh Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए थे। हालांकि, अधिकारियों ने इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की थी। इस मुठभेड़ के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए थे, जिनमें एसएलआर और अन्य खतरनाक हथियार शामिल हैं। यह मुठभेड़ बीजापुर के पुजारी कांकेर, मारुरबाका और तेलंगाना सीमा से सटे इलाकों में हुई।

यह भी पढ़े :- आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, 137 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे डीआरजी बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा की संयुक्त टीम, कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। लेकिन, शनिवार को नक्सलियों ने खुद प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मुठभेड़ में 12 नहीं बल्कि 18 नक्सली मारे गए थे, जिसमें 50 लाख का इनामी दामोदर उर्फ चोखा राव भी मारा गया। मारे गए 6 नक्सलियों का शव ले जाने में वे कामयाब रहे।

Chhattisgarh Naxal Encounter
Chhattisgarh Naxal Encounter

बताया जा रहा है मुठभेड़ में 50 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर भी मारा गया है, नक्सलियों ने अपने जारी प्रेस नोट में यह भी बताया कि मुठभेड़ में 12 नहीं कुल 18 नक्सली मारे गए हैं, नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि मुठभेड़ में 18 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी दी है।

इस मुठभेड़ (Chhattisgarh Naxal Encounter) में मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर स्टेट कमेटी मेम्बर और तेलंगाना स्टेट कमेटी का चीफ दामोदर उर्फ चोखा राव भी मारा गया। मारे गए दामोदर के ऊपर 50 लाख का इनाम भी था। इसके अलावा PPCM हूँगी, देवे, जोगा और नरसिंह राव के मारे जाने की भी नक्सलियों ने जानकारी दी है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए थे पर अब नक्सलियों ने 18 नक्सलियों के मारे जाने की खबर बताई है।

12 में से 10 नक्सलियों की पहचान
जानकारी के लिए बता दें कि पुजारी कांकेर मुठभेड़ (Chhattisgarh Naxal Encounter) में मारे गए 12 में से 10 नक्सलियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। इसमें आठ लाख रुपये के इनामी 4 नक्सली शामिल हैं। 2- 2 लाख रुपये के पांच और पांच लाख रुपये का एक इनामी शामिल है। वहीं मारी गई पांच में से चार महिलाएं 2- 2 लाख रुपये की इनामी हैं।

दो दिन पहले बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मारुड़बाका के जंगल में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में फोर्स ने 18 नक्सलियों को ढेर किया था। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन हो रहा है। सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान चला रही है।

मुठभेड़ के दिन नक्सली बड़ी बैठक ले रहे थे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कैडर के हार्ड कोर नक्सली बैठक में शामिल हुए थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर ये मुठभेड़ की थी। घना जंगल होने की वजह से नक्सली भाग नहीं पाए थे। सभी जवान सुरक्षित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!