Saif Ali Khan Attacker Arrest : सैफ अली खान पर हमला करने वाला है बांग्लादेशी! अवैध रूप से ली थी एंट्री, पुलिस ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Saif Ali Khan Attacker Arrest : अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में हमला करने वाले 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि व्यक्ति चोरी के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था।
अधिकारी ने बताया कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति को ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। वह बांग्लादेशी नागरिक है और उसने भारत में आने के बाद अपना नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से बदलकर बिजॉय दास कर लिया था। सैफ (54) पर बांद्रा के ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में बृहस्पतिवार को हमलावर ने कई बार चाकू से वार किया था।
जानकारी के अनुसार ये शख्स चोरी के इरादे से घर में घुसा था। सैफ पर हमला करने के मामले में आरोपी कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस कस्टडी मांगी जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह आरोपी बांग्लादेशी नागरिक हो सकता है ऐसा हमारा शक है। इसकी जांच कर रहें हैं, पासपोर्ट सेक्शन की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। (Saif Ali Khan Attacker Arrest)
बांग्लादेश का रहने वाला है सैफ का हमलावर
सैफ अली खान पर हमला करने वाला हमलावर बांग्लादेश का रहने वाला है. मुंबई पुलिस ने इसका खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी बांग्लादेश के झलोकाठी के राजाबरीया गांव का रहने वाला है. वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था. वह अवैध तरीके से भारत में घुसा था. नाम छिपाने के लिए वह विजय दास बनकर रह रहा था. आरोपी के पास कोई भारतीय दस्तावेज नहीं है. पहचान छिपाने के लिए उसने कई नाम बदले. मुंबई पुलिस आरोपी शरीफुल को बांद्रा ईस्ट कोर्ट में शरीफुल को पेश करेगी. पुलिस कोर्ट से शरीफुल की रिमांड की मांग करेगी। (Saif Ali Khan Attacker Arrest)



