Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : कार की डिक्की से 1 करोड़ बरामद, आचार संहिता के दौरान वाहन चेकिंग करते समय बरामद हुई राशि

Vehicle Checking In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंजोरा चौकी क्षेत्र में एक कार की डिग्गी से 1 करोड़ रुपए की बड़ी राशि बरामद हुई है। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस ने आचार संहिता के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया था।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Naxalites Encounter : गरियाबंद में 36 घंटे से चल रही मुठभेड़, 14 नक्सली ढेर, मारा गया एक करोड़ का इनामी भी

सोमवार की शाम को पुलिस ने राजनांदगांव से दुर्ग जिले में आ रहे वाहनों की चेकिंग (Vehicle Checking In Chhattisgarh) की। रात 8 बजे के करीब पुलिस ने एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को कार की डिग्गी से 1 करोड़ रुपए की राशि मिली, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचित किया, जिसने कैश जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :- कांग्रेस को मतगणना की तारीखों के साथ चुनाव से भी दिक्कत है: BJP

संदेह के घेरे में आए व्यक्ति का नाम चंद्रेश राठौर है, जो राजनांदगांव का निवासी है। राठौर ने पुलिस को बताया कि वह स्वराज ट्रैक्टर का शोरूम चलाता है और वह यही पैसा लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसे समझाया कि 10 लाख रुपए से अधिक नकद लेकर चलना गैर कानूनी है, जिसके बाद पुलिस ने यह राशि इनकम टैक्स के हवाले कर दी। अब यह मामला जांच के दायरे में है और यह पता लगाया जाएगा कि यह पैसा वैध (व्हाइट मनी) है या काले धन (ब्लैक मनी) का हिस्सा। (Vehicle Checking In Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!