Maharashtra Factory Blast : भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 की मौत, कई और लोगों के हताहत होने की आशंका

Maharashtra Factory Blast : महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट की खबर है. यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इलाके के लोग इससे दहल गए. विस्फोट की खबर के बाद राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं.

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार की कोई गारंटी नहीं: कांग्रेस

इस ब्लास्ट में अब तक पांच लोगों के मारे जाने की खबर आई है। कई लोग अंदर फंसे हैं। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके पर मौजूद हैं। आसपास इलाके में हड़कंप मच गया है। ब्लास्ट इतना तेज था कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। ब्लास्ट कैसे और क्यों हुआ इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े :- करोड़ों की साइबर ठगी मामले में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 नाइजीरियन समेत 62 आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भंडारा जिला आता है, यहां ओर्डिनेंस फैक्ट्री है। शुक्रवार को फैक्ट्री में अचानक तेज विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। ब्लास्ट के बाद ओर्डिनेंस फैक्ट्री (Maharashtra Factory Blast) में आग लग गई।

भंडारा के कलेक्टर संजय कोल्टे के मुताबिक, ब्लास्ट (Maharashtra Factory Blast) की वजह से फैक्ट्री की छत ढह गई है, जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है. हादसे के समय मौके पर 12 लोग थे, जिसमें से दो को बचाया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!