Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में विभागीय परीक्षा स्थगित, बाद में होगी नई तारीखों की घोषणा, पढ़ें पूरी खबर

Departmental Exam Postponed: छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय प्रदेश में नगर पालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के कारण लिया गया है। परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक होना था। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। विभागीय परीक्षा का आयोजन अब नगर पालिका और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के कार्य पूरे होने के बाद किया जाएगा। इसके लिए नई तारीखों की घोषणा अलग से होगी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में टूटा धान खरीदी का रिकॉर्ड, 145 लाख मीट्रिक टन के पार हुआ आंकड़ा 

इस स्थगन से संबंधित सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नई तारीखों की जानकारी के लिए विभागीय नोटिफिकेशन का इंतजार करें। निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका, 114 नगर पंचायतों में चुनाव होगा। वहीं दुर्ग और सुकमा के नगरीय निकायों के खाली पदों को भरने के लिए 5 वार्डों में उपचुनाव कराया जाएगा। नगरीय निकाय चुनाव एक ही चरण में कराया जाएगा। नगरीय निकाय के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा। वहीं 15 फरवरी को मतगणना होगी। (Departmental Exam Postponed)

तीन चरण में होगा पंचायत चुनाव

इसी तरह पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरण में होगा। जबकि जिला पंचायत के परिणाम चुनाव के तुरंत बाद जारी हो जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 433, जनपद पंचायत सदस्य के 2973, ग्राम पंचायत में सरपंच के 11,672 और वार्डों में पंच के 1 लाख 60 हजार 180 यानी कुल 1 लाख 75 हजार 258 पदों पर 2025 में निर्वाचन कराया जाएगा, जिसमें 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष मतदाता, 79,92,184 महिला मतदाता 194 समेत कुल 1,58,12,580 मतदाता त्रिस्तरीय पंचायतों में मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव के मतदान के लिए कुल 31,041 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 7,128 संवेदनशील और 2,161 अतिसंवेदनशील है। (Departmental Exam PostponedDepartmental Exam Postponed)

Back to top button
error: Content is protected !!