Google Analytics —— Meta Pixel

हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ हमारा जुड़ाव और ज्यादा गहरा हुआ है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

President Draupadi Murmu: 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज से 75 साल पहले 26 जनवरी के दिन ही भारत गणराज्य का आधार ग्रंथ यानी भारत का संविधान लागू हुआ था। लगभग तीन साल के विचार-विमर्श के बाद, संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 के दिन संविधान को अंगीकृत किया था। इसी उपलक्ष में 26 नवंबर का दिन 2015 से संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस का उत्सव सभी देशवासियों के लिए सामूहिक उल्लास और गौरव का विषय है। यह कहा जा सकता है कि किसी राष्ट्र के इतिहास में 75 साल का समय, पलक झपकने जैसा होता है, लेकिन मेरे विचार से भारत के पिछले 75 सालों के संदर्भ में ऐसा बिलकुल नहीं कहा जा सकता है। यह वह कालखंड है, जिसमें लंबे समय से सोई हुई भारत की आत्मा फिर से जागी है और हमारा देश विश्व-समुदाय में अपना समुचित स्थान प्राप्त करने के लिए अग्रसर हुआ है।

यह भी पढ़ें:- 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, 139 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में शामिल भारत को, ज्ञान और विवेक का उद्गम माना जाता था। लेकिन, भारत को एक अंधकारमय दौर से गुजरना पड़ा। औपनिवेशिक शासन में, अमानवीय शोषण के कारण देश में घोर गरीबी व्याप्त हो गई। आज के दिन सबसे पहले, हम उन शूर-वीरों को याद करते हैं, जिन्होंने मातृभूमि को विदेशी शासन की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानियां दीं। उनमें से कुछ स्वाधीनता सेनानियों के बारे में लोग जानते हैं, लेकिन बहुतों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। इस साल, हम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मना रहे हैं। वे ऐसे अग्रणी स्वाधीनता सेनानियों में शामिल हैं जिनकी भूमिका को राष्ट्रीय इतिहास के संदर्भ में अब समुचित महत्व दिया जा रहा है। बीसवीं सदी के आरंभिक दशकों में, स्वाधीनता सेनानियों के संघर्षों ने संगठित राष्ट्र-व्यापी आंदोलन का रूप ले लिया। (President Draupadi Murmu)

15 असाधारण महिलाएं भी शामिल थीं: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा कि देश का सौभाग्य था कि महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर और बाबासाहेब आंबेडकर जैसी महान विभूतियों ने हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को फिर से जीवंत बनाया। न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता सिर्फ सैद्धांतिक अवधारणाएं नहीं हैं, जिनका परिचय हमें आधुनिक युग में प्राप्त हुआ हो। ये जीवन-मूल्य तो सदा से हमारी सभ्यता और संस्कृति का अंग रहे हैं। नव-स्वाधीन भारत के संविधान और गणराज्य के भविष्य को लेकर जो आलोचक संदेह व्यक्त करते थे, उन लोगों को इन्हीं जीवन-मूल्यों के बल पर पूरी तरह से गलत सिद्ध किया जा सका। भारत के गणतांत्रिक मूल्यों का प्रतिबिंब हमारी संविधान सभा की संरचना में भी दिखाई देता है। उस सभा में देश के सभी हिस्सों और सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व था। सबसे ज्यादा उल्लेखनीय बात यह है कि संविधान सभा में सरोजिनी नायडू, राजकुमारी अमृत कौर, सुचेता कृपलानी, हंसाबेन मेहता और मालती चौधरी जैसी 15 असाधारण महिलाएं भी शामिल थीं। (President Draupadi Murmu)

हमारी सामूहिक अस्मिता का मूल आधार: राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में जब महिलाओं की समानता को एक सुदूर आदर्श समझा जाता था तब भारत में महिलाएं राष्ट्र की नियति को आकार देने में सक्रिय योगदान दे रही थीं। हमारा संविधान एक जीवंत दस्तावेज इसलिए बन पाया है क्योंकि नागरिकों की निष्ठा, सदियों से, हमारी नैतिकता-परक जीवन-दृष्टि का प्रमुख तत्व रही है। हमारा संविधान, भारतवासियों के रूप में हमारी सामूहिक अस्मिता का मूल आधार है, जो हमें एक परिवार की तरह एकता के सूत्र में पिरोता है। पिछले 75 सालों से संविधान ने हमारी प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है। आज के दिन हम संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, सभा के अन्य प्रतिष्ठित सदस्यों, संविधान के निर्माण से जुड़े विभिन्न ज्यादाारियों और ऐसे अन्य लोगों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिनके कठिन परिश्रम के फलस्वरूप हमें यह विलक्षण ग्रंथ प्राप्त हुआ। (President Draupadi Murmu)

75 साल हमारे युवा गणतंत्र की सर्वांगीण प्रगति के साक्षी: राष्ट्रपति

उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने के बाद के ये 75 साल हमारे युवा गणतंत्र की सर्वांगीण प्रगति के साक्षी हैं। स्वाधीनता के समय और उसके बाद भी देश के बड़े हिस्से में घोर गरीबी और भुखमरी की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन हमारा आत्म-विश्वास कभी डिगा नहीं। हमने ऐसी परिस्थितियों के निर्माण का संकल्प लिया, जिनमें सभी को विकास करने का अवसर मिल सके। हमारे किसान भाई-बहनों ने कड़ी मेहनत की और हमारे देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। हमारे मजदूर भाई-बहनों ने अथक परिश्रम करके हमारे बुनियादी ढांचा और विनिर्माण क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के बल पर आज भारतीय अर्थ-व्यवस्था विश्व के आर्थिक परिदृश्य को प्रभावित कर रही है। आज का भारत अंतर-राष्ट्रीय मंचों पर नेतृत्व की स्थिति हासिल कर रहा है। संविधान में निर्धारित रूपरेखा के बिना यह व्यापक परिवर्तन संभव नहीं हो सकता था। (President Draupadi Murmu)

आर्थिक विकास की दर लगातार ऊंची: राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के सालों में आर्थिक विकास की दर लगातार ऊंची रही है, जिससे हमारे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं, किसानों और मजदूरों के हाथों में ज्यादा पैसा आया है और बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। साहसिक और दूरदर्शी आर्थिक सुधारों के बल पर, आने वाले सालों में प्रगति की यह रफ्तार बनी रहेगी। समावेशी विकास, हमारी प्रगति की आधारशिला है, जिससे विकास का लाभ व्यापक स्तर पर ज्यादा से ज्यादा देशवासियों तक पहुंचता है। सरकार द्वारा वित्तीय समावेशन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसलिए प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मुद्रा योजना, स्टैंड-अप इंडिया और अटल पेंशन योजना जैसी वित्तीय समर्थन योजनाओं का विस्तार किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता पहुंचाई जा सके। (President Draupadi Murmu)

अन्य पिछड़े वर्गों की सहायता के लिए प्रयास: राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह भी एक बहुत महत्वपूर्ण बदलाव है कि सरकार ने जन-कल्याण को नई परिभाषा दी है, जिसके अनुसार आवास और पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतों को ज्यादाार माना गया है। वंचित वर्गों के लिए, विशेष रूप से अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों की सहायता के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। अनुसूचित जातियों के युवाओं के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्तियां, राष्ट्रीय फ़ेलोशिप, विदेशी छात्रवृत्तियां, छात्रावास और कोचिंग सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना द्वारा रोजगार और आमदनी के अवसर उत्पन्न करके अनुसूचित जातियों के लोगों की गरीबी को तेजी से कम किया जा रहा है। अनुसूचित-जनजाति-समुदायों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, जिनमें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान – पीएम-जनमन – शामिल हैं। विमुक्त, घुमंतू और अर्ध घुमंतू समुदायों के लिए ‘विकास एवं कल्याण बोर्ड’ का गठन किया गया है। (President Draupadi Murmu)

भौतिक अवसंरचना के विकास पर बल दिया: राष्ट्रपति

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में सड़कों और रेल मार्गों, बंदरगाहों और लॉजिस्टिक्स हब सहित भौतिक अवसंरचना के विकास पर बल दिया गया है। इससे एक ऐसा मजबूत आधार विकसित हो गया है जो आने वाले दशकों में विकास को संबल प्रदान करेगा। सरकार ने वित्त के क्षेत्र में जिस तरह से प्रौद्योगिकी का उपयोग किया है, वह एक मिसाल है। डिजिटल भुगतान के विभिन्न विकल्पों के साथ-साथ प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की प्रणाली ने समावेशन को बढ़ावा दिया है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को औपचारिक प्रणाली में शामिल किया जा सका है। इसके कारण सिस्टम में अभूतपूर्व पारदर्शिता भी आई है। इस प्रक्रिया में, कुछ सालों के दौरान ही हमने एक ऐसा मजबूत डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना विकसित कर लिया है जो विश्व की श्रेष्ठतम संरचनाओं में से एक है। दिवाला और दिवालियापन संहिता जैसे साहसिक उपायों के परिणामस्वरूप बैंकिंग व्यवस्था अब अच्छी स्थिति में आ गई है। इससे अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स में काफी कमी आई है। (President Draupadi Murmu)

नागरिकता कानून का भी किया जिक्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि साल 1947 में हमने स्वाधीनता प्राप्त कर ली थी, लेकिन औपनिवेशिक मानसिकता के कई अवशेष लंबे समय तक विद्यमान रहे। हाल के दौर में, उस मानसिकता को बदलने के ठोस प्रयास हमें दिखाई दे रहे हैं। ऐसे प्रयासों में – भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को लागू करने का निर्णय सर्वाधिक उल्लेखनीय है। न्यायशास्त्र की भारतीय परंपराओं पर आधारित इन नए अधिनियमों द्वारा दंड के स्थान पर न्याय प्रदान करने की भावना को आपराधिक न्याय प्रणाली के केंद्र में रखा गया है। इसके अलावा, इन नए कानूनों में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर काबू पाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। (President Draupadi Murmu)

नीति-निर्धारण से जुड़ी निष्क्रियता समाप्त की जा सकती है: राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर सुधार के लिए साहसपूर्ण दूरदर्शिता की आवश्यकता होती है। देश में चुनावों को एक साथ सम्पन्न कराने के लिए संसद में पेश किया गया विधेयक एक और ऐसा प्रयास है, जिसके द्वारा सुशासन को नए आयाम दिए जा सकते हैं। ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की व्यवस्था से शासन में निरंतरता को बढ़ावा मिल सकता है, नीति-निर्धारण से जुड़ी निष्क्रियता समाप्त की जा सकती है, संसाधनों के अन्यत्र खर्च हो जाने की संभावना कम की जा सकती है और वित्तीय बोझ को कम किया जा सकता है। इनके अलावा, जन-हित में अनेक अन्य लाभ भी हो सकते हैं। हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ हमारा जुड़ाव और ज्यादा गहरा हुआ है। इस समय आयोजित हो रहे प्रयागराज महाकुंभ को उस समृद्ध विरासत की प्रभावी अभिव्यक्ति के रूप में देखा जा सकता है। हमारी परंपराओं और रीति-रिवाजों को संरक्षित करने और उनमें नई ऊर्जा का संचार करने के लिए संस्कृति के क्षेत्र में अनेक उत्साह-जनक प्रयास किए जा रहे हैं। (President Draupadi Murmu)

आज की हमारी युवा पीढ़ी कल के भारत का निर्माण करेगी: राष्ट्रपति

उन्होंने कहा कि भारत-भूमि महान भाषाई विविधता से समृद्ध है। इस समृद्धि को संरक्षित करने और इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए, सरकार ने असमिया, बंगला, मराठी, पालि और प्राकृत को शास्त्रीय भाषाओं के रूप में मान्यता प्रदान की है। तमिल, संस्कृत, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और ओड़िया भाषाएं पहले से ही इस श्रेणी में शामिल हैं। सरकार, अब इन 11 शास्त्रीय भाषाओं में शोध कार्यों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है। मुझे प्रसन्नता है कि गुजरात के वडनगर में भारत के प्रथम आर्कियोलॉजिकल एक्सपीरिएंशल म्यूजियम का कार्य पूरा होने वाला है। यह म्यूजियम एक पुरातात्विक स्थल से जुड़ा हुआ है। इस स्थल पर, मनुष्यों की बस्ती होने के लगभग 800 साल ईसा पूर्व के साक्ष्य मिलते हैं। इस संग्रहालय में विभिन्न युगों की, अलग-अलग प्रकार की कला, शिल्प और सांस्कृतिक सामग्री को प्रदर्शित किया जाएगा। आज की हमारी युवा पीढ़ी कल के भारत का निर्माण करेगी। हमारी युवा पीढ़ी की प्रतिभा शिक्षा के द्वारा ही निखरती है। इसलिए सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में निवेश को बढ़ाया है और शिक्षा से संबंधित प्रत्येक मानक में सुधार के लिए समग्र प्रयास किए हैं। (President Draupadi Murmu)

विद्यार्थियों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ: राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति ने कहा कि अब तक के परिणाम उत्साहवर्धक रहे हैं। पिछले दशक में शिक्षा की गुणवत्ता, भौतिक अवसंरचना और डिजिटल समावेशन के आयामों में व्यापक बदलाव आया है। शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर शिक्षण- माध्यम के रूप में, क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यार्थियों के प्रदर्शन में आशा के अनुरूप उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मुझे यह जानकर खुशी हुई है कि महिला शिक्षकों ने इस परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले दशक के दौरान नियुक्त शिक्षकों में महिलाओं की भागीदारी 60 प्रतिशत से ज्यादा है। व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास का विस्तार और इन्हें मुख्यधारा में शामिल किया जाना स्वागत योग्य उपलब्धि है। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अब हमारे युवाओं को योजनाबद्ध तरीके से कॉर्पोरेट सेक्टर में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। स्कूल स्तर की शिक्षा का आधार मजबूत बनाने के साथ-साथ, हमारे देश में विद्यार्जन की विभिन्न शाखाओं, विशेष रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की जा रही हैं। (President Draupadi Murmu)

वैश्विक नवाचार सूचकांक का भी जिक्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बौद्धिक संपदा फाइलिंग की दृष्टि से भारत का विश्व में छठा स्थान है। वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत की रैकिंग लगातार बेहतर हुई है। साल 2020 में भारत 48वें स्थान पर था। स्थिति में सुधार करते हुए साल 2024 में भारत 39वें स्थान पर आ गया है। बढ़ते आत्मविश्वास के साथ, हम अनेक प्रयासों के बल पर अत्याधुनिक अनुसंधान में अपनी भागीदारी बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रीय क्वांटम मिशन का उद्देश्य प्रौद्योगिकी के इस नए क्षेत्र में एक जीवंत और नवीन पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करना है। एक अन्य उल्लेखनीय शुरुआत अंतः विषयी साइबर भौतिक प्रणाली पर राष्ट्रीय मिशन से सम्बद्ध है। इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और साइबर सुरक्षा जैसी अनेक उन्नत प्रौद्योगिकियों पर कार्य करने की योजना है। इन प्रौद्योगिकियों को, कुछ समय पहले तक फ्यूचरिस्टिक समझा जाता था, लेकिन अब वे तेजी से हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनती जा रही है। (President Draupadi Murmu)

जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट

उन्होंने कहा कि जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट प्रकृति के रहस्यों की खोज का एक रोचक अभियान तो है ही, यह भारतीय विज्ञान के इतिहास में एक निर्णायक अध्याय भी है। इसके प्रमुख कार्यक्रम के तहत, इसी महीने 10 हजार भारतीयों की जीनोम अनुक्रमण को अनुसंधान के लिए उपलब्ध कराया गया है। ज्ञान के नए आयामों को खोलने वाली यह परियोजना जैव-प्रौद्योगिकी अनुसंधान में नए मार्ग प्रशस्त करेगी और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को भी मजबूत बनाएगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हाल के सालों में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। इस महीने, ISRO ने अपने सफल अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग से देश को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। भारत अब विश्व का चौथा देश बन गया है जिसके पास यह क्षमता उपलब्ध है। (President Draupadi Murmu)

डी. गुकेश की तारीफ

एक राष्ट्र के रूप में हमारा बढ़ता आत्मविश्वास खेलों के क्षेत्र में भी दिखाई देता है। हमारे खिलाड़ियों ने सफलता के प्रभावशाली अध्याय रचे हैं। पिछले साल, हमारे खिलाड़ियों ने ओलंपिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पैरालिंपिक खेलों में, हमने अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा, जिसने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। FIDE शतरंज ओलंपियाड में हमारे खिलाड़ियों ने विश्व समुदाय को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। साल 2024 में डी. गुकेश ने अब तक का सबसे कम उम्र का विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। देशभर में जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण सुविधाओं में बहुत सुधार हुआ है और इसके बल पर हमारे खिलाड़ियों ने विजयी होकर हमें गौरवान्वित किया है। साथ ही उन्होंने अगली पीढ़ी को और भी ऊंचे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है। (President Draupadi Murmu)

प्रवासी भारतीयों को लेकर बात

राष्ट्रपति ने कहा कि विदेशों में रहने वाले हमारे भाई-बहनों ने हमारी संस्कृति और सभ्यता के सबसे उज्ज्वल पक्षों को विश्व के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाया है और अनेक क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों से हमें गौरवान्वित किया है। उन्होंने हमेशा स्वयं को भारत की गौरवगाथा से जोड़े रखा है। जैसा कि मैंने इसी महीने प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर कहा था कि साल 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी पर मुझे पूरा भरोसा है। विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय प्रगति के बल पर हम अपना सिर ऊंचा करके भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। हमारे युवा, विशेषकर हमारी बेटियां देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगी। जब हम अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मना रहे होंगे, तब के भारत का उज्ज्वल भविष्य हमारे युवाओं के सपनों में आकार ले रहा है। और जब आज के बच्चे साल 2050 की 26 जनवरी के दिन राष्ट्र-ध्वज को सलामी दे रहे होंगे, तब वे अपनी अगली पीढ़ी को यह बता रहे होंगे कि हमारे देश की गौरव यात्रा, हमारे अतुलनीय संविधान से प्राप्त मार्गदर्शन के बिना संभव न हुई होती। (President Draupadi Murmu)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का संदेश

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमारी भावी पीढ़ियां विश्व-पटल पर स्वाधीन भारत के आदर्शों को चरितार्थ करेंगी। मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेश का उल्लेख करना चाहूंगी। बापू ने कहा था कि अगर स्वराज्य का अभिप्राय हमें सभ्य बनाना और हमारी सभ्यता को शुद्ध और स्थायी बनाना नहीं है, तो इसकी कोई कीमत नहीं है। हमारी सभ्यता का सार यह है कि अपने सभी मामलों में, चाहे वे राजनीतिक हों या निजी, नैतिकता को सर्वोत्तम स्थान दिया जाए। आइए आज के दिन हम गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं। सत्य और अहिंसा के उनके आदर्श विश्व-समुदाय के लिए प्रासंगिक बने रहेंगे। उन्होंने हमें यह सीख भी दी थी कि ज्यादाार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सच तो यह है कि कर्तव्य ही ज्यादाार का वास्तविक स्रोत है। सभी के प्रति करुणा के बारे में उनकी शिक्षा को भी हम याद करें। वे कहते थे कि हमें केवल मनुष्यों के प्रति ही नहीं बल्कि अपने आस-पास के पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों, नदियों और पहाड़ों के प्रति भी संवेदना का भाव रखना चाहिए। (President Draupadi Murmu)

जलवायु परिवर्तन के वैश्विक संकट का सामना: राष्ट्रपति

उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि जलवायु परिवर्तन के वैश्विक संकट का सामना करने के प्रयासों में अपना योगदान अवश्य दें। इस संदर्भ में दो अनुकरणीय प्रयास किए गए हैं। विश्व स्तर पर भारत मिशन लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट नामक एक जन-आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है। इसका उद्देश्य पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन में व्यक्तियों और समुदायों को ज्यादा सक्रिय होने के लिए प्रेरित करना है। पिछले साल, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, हमने अपनी मातृ-शक्ति के साथ-साथ जीवन-दायिनी प्रकृति की पोषण शक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के संदेश के साथ एक अनूठा अभियान शुरू किया था। इस अभियान का 80 ​​करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य समय-सीमा से पहले ही पूरा कर लिया गया। विश्व-समुदाय ऐसे अभिनव प्रयासों से सीख ले सकता है। लोग ऐसे प्रयासों को स्वयं के आंदोलन के रूप में अपना सकते हैं। (President Draupadi Murmu)

Back to top button
error: Content is protected !!