छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की रायपुर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों की सूची

Chhattisgarh Nikay Chunav : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने देर रात रायपुर नगर निगम के पार्षद पद के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति के बाद जारी किया गया।
इससे पहले, कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश के नगर निगमों के महापौर पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी, लेकिन पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी न होने से कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष देखा जा रहा था। सूची जारी करने के लिए पार्टी में लगातार मंथन का दौर जारी था। (Chhattisgarh Nikay Chunav)
यह भी पढ़े :- बाबा अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का मामला, AAP सरकार पर हमलावर हुई बीजेपी-कांग्रेस
सूत्रों के अनुसार, सूची जारी होने के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। तो वहीं कुछ नाराजगी भी सामने आने की बात कही जा रही है। जारी सूची के अनुसार रायपुर नगर निगम के इन प्रत्याशियों पर पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वे कांग्रेस की नीतियों व विचारों को जनता के बीच ले जाएं। कहा जा रहा है कि, उम्मीदवार चयन में पार्टी ने युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को प्राथमिकता देने का प्रयास किया गया है। (Chhattisgarh Nikay Chunav)
देखें सूची





