Google Analytics —— Meta Pixel

बाबा अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का मामला, AAP सरकार पर हमलावर हुई बीजेपी-कांग्रेस

BJP Congress on AAP: पंजाब के अमृतसर में बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर हुए हमले को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी सांसद योगेंद्र चंदोलिया और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम के नेतृत्व में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि पंजाब में जो हरकत हुई है वो सरकार की सहमति के बिना, अरविंद केजरीवाल की सहमति के बिना, ऐसा जघन्य कृत्य नहीं हो सकता। भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए और उन सभी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:- Mahakumbh : गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होगी क्या…खरगे ने अमित शाह पर कसा तंज

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि AAP का चेहरा बेनकाब हो गया, आपदा वाले दलित विरोधी हैं। एक भी राज्यसभा का सांसद दलित नहीं है। उपमुख्यमंत्री दलित समाज से बनाने थे वो नहीं बनाए। दलित समाज से आने वाले 2 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया कि AAP दलित विरोधी है। इन्होंने एक दलित महिला से टिकट देने के बदले लाखों रुपए लिए। AAP के मुख्यमंत्री ने अपने गले की माला अंबेडकर के गले चढ़ा दी, इससे बड़ा अपमान क्या हो सकता है? अब अरविंद केजरीवाल और इनकी पार्टी आरक्षण खत्म करने जा रही है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी, समाजवादी, भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के कुछ लोग संविधान और अंबेडकर की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जिस तरह से गणतंत्र दिवस पर पंजाब में पुलिस स्टेशन के सामने दिनदहाड़े अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया, वो भी हथौड़े से, उससे पता चलता है कि उनकी मूल सोच अनुसूचित जाति विरोधी, संविधान विरोधी और अंबेडकर विरोधी है। (BJP Congress on AAP) 

कानून व्यवस्था की पोल खोल रही घटना: चुघ

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर वो पंजाब में सत्ता में आए तो अनुसूचित जाति समुदाय के किसी दलित व्यक्ति को उपमुख्यमंत्री बनाएंगे, उन्होंने दिल्ली में भी उस वादे को तोड़ दिया। आज उनसे पूछा जाना चाहिए कि केजरीवाल और भगवंत मान ने ऐसा हमला क्यों होने दिया? केजरीवाल और भगवंत मान पुलिस का इस्तेमाल सिर्फ़ अपने विरोधियों और अपनी सुरक्षा के लिए करते हैं। भाजपा नेता तरुण चुघ ने कि 26 जनवरी के पवित्र दिन पर जब पूरा देश गणतंत्र का दिवस मना रहा था। जब पंजाब के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। ऐसे समय पर अमृत्सर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। यह घटना पंजाब की कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। पूज्य बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का जिस तरह असहनीय अपमान किया गया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। AAP और भगवंत मान हर तरह से फेल हो चुके हैं। इससे AAP का दलित विरोधी चेहरा सामने आता है। (BJP Congress on AAP)

केजरीवाल और AAP ने दलितों का अपमान किया: पात्रा

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा अरविंद केजरीवाल पंजाब जाएं और डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी की मूर्ति के सामने माफी मांगे। पात्रा ने कहा कि कल हमारे गणतंत्र की 76वीं वर्षगांठ थी जब भारत को अपना संविधान मिला था। सुबह से हम देख रहे हैं कि पंजाब में AAP सरकार के तहत, अमृतसर में डॉ बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति के साथ बर्बरता की गई। वहां एक व्यक्ति मूर्ति के ऊपर चढ़ गया और उसने इसे तोड़ दिया। जब यह घटना हो रही थी, तो न तो पुलिस और न ही प्रशासन ने इसे रोकने के लिए कोई कदम उठाया। चूंकि यह एक पुलिस स्टेशन के सामने हुआ, इसलिए यह कानून और व्यवस्था का मुद्दा है। यह पहली बार नहीं है कि अरविंद केजरीवाल और AAP ने दलितों का अपमान किया है। अरविंद केजरीवाल को पंजाब जाना चाहिए और इस मूर्ति के सामने माफी मांगनी चाहिए। उन्हें पार्टी में अपने पद से भी इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा उन्हें ऐसा करने की चुनौती देती है। (BJP Congress on AAP)

अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान ठीक नहीं: सिरसा

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि AAP इस हद तक जा चुकी है कि इनकी सरकार में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के नजदीक ही बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा है। देश के संविधान में उनका बहुत बड़ा योगदान था और उन बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा का इस तरह अपमान होना ठीक नहीं है। इसके लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की AAP जिम्मेदार है। मेरी मांग है कि आरोपी को कठिन से कठिन सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि पंजाब के अमृतसर में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से तोड़-फोड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है। ये साफ तौर पर पंजाब की AAP सरकार की चूक है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (BJP Congress on AAP)

कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कसा तंज

कांग्रेस ने कहा कि AAP और केजरीवाल हमेशा से ही बाबा साहेब और उनके संविधान का अपमान करते आए हैं। पंजाब हो या दिल्ली, इनकी संविधान विरोधी सोच ने हर बार लोगों की भावनाओं को आहत किया है। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को इस पाप के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि अमृतसर में कल बाबा साहेब अंबेडकर जी की मूर्ति पर हमला हुआ है। यह हमला सिर्फ एक मूर्ति पर नहीं, बल्कि उनकी विचारधारा और हमारे संविधान पर हमला है। ये केवल एक घटना नहीं है, बल्कि पूरी कड़ी है- जिसके बारे में पूरी जानकारी पूर्व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जी देंगे। 2 फरवरी 2017 में केपीएस गिल जी ने कहा था कि अगर पंजाब में AAP की सरकार आएगी तो आतंकवाद और उग्रवादियों को बढ़ावा मिलेगा। केपीएस गिल की यह बात अब सच साबित हो रही है। (BJP Congress on AAP)

शिरोमणि अकाली दल के नेता ने साधा निशाना

नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि आज पंजाब की सारी पुलिस दिल्ली में घूम रही है। यहां वोट के चक्कर में घूम रही है। आपने (AAP) सारी पुलिस दिल्ली में चुनाव करने और लोगों को डराने धमकाने के लिए झोंक दी है तो स्वाभाविक है कि वहां रक्षा सुरक्षा नहीं होगी। बाबा साहब की प्रतिमा के पास सुरक्षा देनी चाहिए थी। अरविंद केजरीवाल को ना बाबा साहब के प्रति सम्मान है ना जनता के लिए कोई संवेदनशीलता है। वो केवल और केवल एक वोट जीवि व्यक्ति हैं। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं। 26 जनवरी को ऐसी घटना को अंजाम देना मतलब यह है कि यह पहले से ही योजनाबद्ध था। यह पूरे राज्य के लिए शर्म की बात है। मजीठिया ने कहा कि यह एक सीमावर्ती राज्य में शांति और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। मैं अमृतसर कमिश्नरेट से पूछता हूं कि जब आपकी नाक के नीचे इतनी बड़ी घटना हो जाती है तो इससे बड़ी विफलता क्या हो सकती है। कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि यह सही नहीं है, ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। वहां आप की सरकार है, ऐसी घटनाएं बहुत गलत हैं। (BJP Congress on AAP)

Back to top button
error: Content is protected !!