Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : कबीर आश्रम में तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग का समापन

Chhattisgarh News : भिलाई नेहरू नगर स्थित कबीर आश्रम निर्मल ज्ञान मंदिर में 24 से 26 जनवरी 2025 तक तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग महायज्ञ का आयोजन 56वें स्थापना महोत्सव के उपलक्ष्य में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी पढ़े :- बाबा अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का मामला, AAP सरकार पर हमलावर हुई बीजेपी-कांग्रेस

संतों की अमृतवाणी से प्रेरित हुआ भक्त समाज

कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रखर आध्यात्मिक प्रबोधक पूज्य संत श्री निष्ठा साहेब जी और संत मंडली, जो संत कबीर आध्यात्मिक संस्थान, विशाल नगर, बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) से पधारे थे, ने भक्त समाज को कबीर जी के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी। निष्ठा साहेब जी ने सत्य और जनकल्याण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पाखंड और आडंबर से दूर रहने का संदेश दिया।

आध्यात्मिक प्रस्तुतियां और प्रवचन

तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से आए संतों ने जीवन को सफल बनाने के लिए सरल और सकारात्मक उपाय सुझाए। महिला प्रकोष्ठ द्वारा कबीर जी के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित लघु नाटिका का मंचन भी किया गया, जिसमें कुंजलता साहू, गीतांजलि साहू, दिलेश्वरी साहू और उनके साथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। (Chhattisgarh )

आध्यात्मिक सत्संग का समापन
आध्यात्मिक सत्संग का समापन

संगीतमय प्रस्तुति का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान तिलक राम वर्मा, कुमार भारद्वाज, डॉ. दीनदयाल साहू, डॉ. हीरालाल साहू, जागृति सार्वा, उज्जवला सार्वा, गजेन्द्र यादव, चतुर राम साहू, चोवा राम साहू और राम गुलाल साहू ने भक्ति संगीत से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

देहदान का संकल्प और समिति की भूमिका

कार्यक्रम के दौरान दस समिति सदस्यों ने देहदान का संकल्प लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के ट्रस्टी, प्रबंधन समिति, युवा प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संतों और भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति

इस गरिमामय आयोजन में संत प्रांजल साहेब, दिनेंद्र साहेब, हरेंद्र साहेब, शुभ साहेब (नेपाल) और अन्य संतों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से आए भक्तों ने संतों की अमृतवाणी से आध्यात्मिक लाभ उठाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के ट्रस्टी, प्रबंधन और अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। इस जानकारी को समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. दीनदयाल साहू ने साझा किया। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!