Google Analytics —— Meta Pixel

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में गड़बड़ी, टोकन निरस्त, झारमुड़ा उपार्जन केंद्र प्रभारी निलंबित

Paddy Procurement Irregularities: बिलासपुर जिले की संयुक्त टीम ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में गड़बड़ी करने का मामला पकड़ा है, जिस पर कार्रवाई करते हुए 82.20 क्विंटल धान का टोकन निरस्त कराने के साथ ही किसान पोर्टल में दर्ज कृषक के धान रकबे को भी विलोपित करा दिया है। कलेक्टर निर्देशानुसार बिलासपुर जिले के धान उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी, दलालों और कोचियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर तहसील स्थित महमंद धान उपार्जन केंद्र का नायब तहसीलदार ने औचक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:- Mahakumbh Viral Girl Monalisa : महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को मिला बॉलीवुड फिल्म का ऑफर , इस डायरेक्टर ने किया साइन

निरीक्षण के दौरान सेवा सहकारी समिति, महमंद के एक किसान के कटाए गए 82.20 क्विंटल धान के टोकन के अनुरूप मौके पर धान की उपलब्धता नहीं पाई गई। इस पर संयुक्त टीम ने तत्काल टोकन निरस्त कर किसान से रकबा समर्पण कराया। इधर, महासमुंद जिले के झारमुड़ा धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के दौरान अनियमितताओं और लापरवाही के आरोपों के चलते केंद्र प्रभारी मोतीन प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्राधिकृत अधिकारी संजय प्रधान ने की है। (Paddy Procurement Irregularities)

लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: कलेक्टर

जानकारी के मुताबिक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जाड़ामुड़ा के अंतर्गत आने वाले इस उपार्जन केंद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हुई थी। जांच में केंद्र प्रभारी मोतीन प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि कलेक्टर विनय लंगेह ने धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए थे और अनियमितता मिलने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने कहा है कि धान खरीदी में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। (Paddy Procurement Irregularities)

Back to top button
error: Content is protected !!