अमेरिका में बड़ा हादसा : लैंडिंग के वक्त हवा में हेलीकॉप्टर से टकराया यात्री विमान, व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर हादसा

American Airlines Plane has Crashed : अमेरिका में एक भीषण हवाई दुर्घटना हुई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी एयरलाइंस फ्लाइट 5342 बुधवार को वाशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से लैंडिंग के समय टकरा गई। इस घटना के बाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट ने बुधवार देर रात बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद 19 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो विमान में 64 यात्री सवार थे, जिसमें 4 क्रू मेंबर शामिल थे।
यह भी पढ़े :- गलती माफ करना भारत के नागरिकों का उदार चरित्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विमान दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। वाशिंगटन डीसी फायर डिपार्टमेंट ने अलग से पुष्टि की है। वहीं, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रम्प को स्थिति से अवगत कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, ये हादसा (American Airlines Plane has Crashed) तब हुआ जब एक रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय यात्री विमान हेलीकॉप्टर से टकरा गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, इस हादसे को लेकर जांच की जा रही है। अब तक इस हादसे में हताहतों को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, वाशिंगटन के पास हवाई अड्डे से विमानों की टेकऑफ और लैंडिंग रोक दी गई है।
अमेरिकी एयरलाइंस की वेबसाइट के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त जेट में 65 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। वहीं, अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज ने कहा है कि इस घटना में कई लोगों की मौत हुई है। उन्होंने ट्वीट किया, “हालांकि हमें अभी तक नहीं पता कि विमान में सवार कितने लोग मारे गए हैं, लेकिन हमें पता है कि कुछ लोगों की मौत हुई है।”
उपराष्ट्रपति ने किया ट्वीट
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने इस हादसे को लेकर ट्वीट किया है। वांस ने कहा- “कृपया आज शाम को रीगन हवाई अड्डे के पास हवा में विमान की टक्कर से जुड़े लोगों के लिए प्रार्थना करें। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं, लेकिन फिलहाल हम बेहतरी की उम्मीद करें।
व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर हादसा
एपी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जो हेलीकॉप्टर विमान से टकराया वह वर्जीनिया के फोर्ट बेल्वोइर में स्टेशन था। ये हादसा दुनिया के सबसे ज्यादा नियंत्रित और निगरानी वाले हवाई क्षेत्र में हुआ है। जहां हादसा हुआ वहां से व्हाइट हाउस की दूरी बस 3 मील यानी 4.8 किलोमीटर के करीब है।
विमान के बारे में जानकारी सामने आई
रेडियो ट्रांसपोंडर के डाटा के मुताबिक, अमेरिकन एयरलाइंस का ये विमान 400 फीट की ऊंचाई और लगभग 140 मील प्रति घंटे की गति से रीगन नेशनल एयरपोर्ट की तरफ आ रही थी। इसे पोटोमैक नदी के ऊपर ऊंचाई में तेजी से कमी का सामना करना पड़ा थी। ये बॉम्बार्डियर CRJ-701 ट्विन-इंजन विमान था जिसका निर्माण कनाडा में साल 2004 में किया गया था। इसमें 70 यात्रियों को बैठाया जा सकता है। (American Airlines Plane has Crashed)



