Google Analytics —— Meta Pixel

जिला पंचायत चुनाव 2025 : रायपुर जिला पंचायत के लिए भाजपा ने की प्रत्याशियों की सूची जारी, देंखे पूरी लिस्ट

Raipur Zila Panchayat Election : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला रायपुर ग्रामीण ने आगामी जिला पंचायत चुनाव 2025 के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने इस बार सामाजिक समरसता और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अनुभवी और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को मौका दिया है।

यह भी पढ़े :- CG Nagriya Nikay Chunav 2025 : भाजपा-कांग्रेस के एक-एक समेत 3 का नामांकन रद्द

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम कुमार नारंग ने प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए विश्वास जताया कि ये सभी उम्मीदवार क्षेत्र की जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे और पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। (Raipur Zila Panchayat Election)

यह भी पढ़े :- Delhi Election 2025 : यमुना पर बयान देकर फंसे केजरीवाल, चुनाव आयोग ने पूछे 5 सवाल, पढ़े पूरी खबर

जिला पंचायत चुनाव 2025 – भाजपा समर्थित प्रत्याशी सूची

भाजपा समर्थित प्रत्याशी सूची
भाजपा समर्थित प्रत्याशी सूची

भाजपा ने इस सूची में अनुभवी नेताओं, कर्मठ कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को स्थान दिया है। महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को उचित प्रतिनिधित्व देते हुए भाजपा ने अपने सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति के संकल्प को दोहराया है।

श्याम कुमार नारंग ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ चुनाव में जुटें और भाजपा को विजय दिलाने के लिए कार्य करें। (Raipur Zila Panchayat Election)

Back to top button
error: Content is protected !!