Google Analytics —— Meta Pixel

CG Nagriya Nikay Chunav 2025 : भाजपा-कांग्रेस के एक-एक समेत 3 का नामांकन रद्द

CG Nagriya Nikay Chunav 2025 : नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन की स्कूटनी गुरुवार को राजनांदगांव निर्वाचन आयोग की प्रेक्षक जयश्री जैन, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर अग्रवाल की उपस्थिति में की गई। रिर्टनिंग आफिसर खेमलाल वर्मा ने जानकारी देते बताया कि महापौर पद हेतु 13 एवं पार्षद पद हेतु 233 अभ्यर्थियों ने नाम-निर्देशन पत्रों की जांच की गई है। जिसमें 3 लोगों का नामांकन रद्द किया गया है।

यह भी पढ़े :- Delhi Election 2025 : यमुना पर बयान देकर फंसे केजरीवाल, चुनाव आयोग ने पूछे 5 सवाल, पढ़े पूरी खबर

मिली जानकारी के मुताबिक स्कूटनी के दौरान भाजपा की वार्ड क्र. 31 से अधिकृत प्रत्याशी सोनिया सोनकर के नामांकन को प्रशासन ने अमान्य कर दिया है। वजह यह है कि सोनिया सोनकर द्वारा संलग्न जाति प्रमाण पत्र में दुलारीबाई सोनकर पिता मनोहरलाल सोनकर का नाम दर्ज है। अभ्यर्थी का नाम सभी दस्तावेजों में सोनिया सोनकर है। सोनिया सोनकर और दुलारीबाई एक ही व्यक्ति होने के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया। इससे प्रमाणित नहीं हो पाया कि सोनिया सोनकर और दुलारीबाई सोनकर एक ही व्यक्ति का नाम है, इसलिए नाम-निर्देशन पत्र को निरस्त कर दिया गया। (CG Nagriya Nikay Chunav 2025)

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh: रायपुर में घुसपैठियों पर शिकंजा, संदिग्धों का पुलिस वेरिफिकेशन अभियान जारी

वार्ड नं. 31 की ही निर्दलीय प्रत्याशी ओमेश्वरी जंघेल का भी नामांकन निरस्त किया गया है। निर्वाचन अधिकारियों ने जंघेल द्वारा संलग्न जाति प्रमाण पत्र की जांच की। जिसमें पाया गया कि उक्त जाति प्रमाण पत्र अन्य राज्य से जारी किया गया है, जो कि छत्तीसगढ़ में अमान्य है। वार्ड क्र. 31 पिछड़ा महिला वर्ग हेतु आरक्षित है। उधर वार्ड नं. 49 से कांग्रेस से नामांकन दाखिल करने वाले कोमल निषाद का नामांकन विधिमान्य नहीं पाया गया। (CG Nagriya Nikay Chunav 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!