Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi Election Results : AAP की हार के बाद आतिशी ने छोड़ा दिल्ली की CM का पद, LG को सौंपा इस्तीफा

Delhi Election Results : दिल्ली में करारी शिकस्त मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने हार मान ली है. हालांकि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से जीत चुकी हैं. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार रमेश विधूड़ी को हराया है. पार्टी की हार के बाद आज आतिशी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा एलजी सचिवालय पहुंचकर इस्तीफा सौंपा है।

यह भी पढ़े :- अरविंद केजरीवाल के हार से मालीवाल खुश, कहा- बुराई में इतनी शक्ति नहीं कि सच्चाई को झुका दे

हालांकि, उनका कार्यकाल महज साढ़े चार महीने का ही रहा। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं। उनसे पहले भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज और 15 साल तक दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस की दिवंगत नेता शीला दीक्षित भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

शनिवार को आए 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के नतीजों में भाजपा ने 48 सीट पर जीत दर्ज की हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटें ही मिली हैं, जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार अपना खाता नहीं खोल सकी।

दिल्ली में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बीच अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के अलावा तीन मंत्रियों गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने जीत के साथ पार्टी की कुछ हद तक साख कायम रखी।कालकाजी विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरीं ‘आप’ की प्रमुख रणनीतिकार आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हराया।

केजरीवाल-सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज तक हारे
नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़े आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा ने 4,089 मतों से हरा दिया। उन्हें कुल 30,088 वोट मिले, जबकि ‘आप’ सुप्रीमो केजरीवाल 25,999 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। जंगपुरा विधानसभा सीट पर मनीष सिसोदिया भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से सिर्फ 675 मतों से हार गए, जबकि मंत्री सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश में भाजपा की शिखा रॉय ने 3,188 मतों से हराया। (Delhi Election Results)

दिल्ली में जीत के बाद भाजपा का कॉन्फिडेंस बढ़ गया है. अब भाजपा की नजर उन राज्यों पर है जहां उनकी सरकार नहीं है या लंबे समय से वह सरकार से बाहर हैं. वही आम आदमी पार्ट के अस्तित्व को लेकर ही अब सवाल उठने लगा है. दिल्ली से बाहर AAP के लिए अब गठबंधन मजबूरी बन जाएगी. ऐसे में अब देखना होगा की AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल क्या करते हैं। (Delhi Election Results)

Back to top button
error: Content is protected !!