Google Analytics —— Meta Pixel

अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलना पड़ा महंगा, कैबिनेट मंत्री अनिल विज को नोटिस जारी

Notice to Anil Vij: हरियाणा भाजपा ने राज्य के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को पार्टी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ उनके हालिया सार्वजनिक बयानों पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। दरअसल, बड़ौली के खिलाफ हिमाचल में गैंगरेप की FIR दर्ज होने के बाद विज ने उनसे पिछले 2 महीने में दो बार इस्तीफा मांगा था। वहीं CM सैनी पर भी लगातार निशाना साधा। 

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय ने पोलैंड सहित अन्य यूरोपीय देशों के निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश का दिया न्योता, प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

उन्होंने कहा था कि सैनी जब से CM बने हैं तब से उड़नखटोले पर ही हैं। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि विज के दिल्ली में चुनाव के दौरान किए बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा, यह जानते हुए उन्होंने यह बयान दिए हैं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने विज से कहा कि आपसे अपेक्षा करते हैं कि 3 दिन में आप इस विषय पर लिखित स्पष्टीकरण दें। विज का नायब सैनी के साथ मुख्यमंत्री बनने से पहले भी टकराव रहा। (Notice to Anil Vij)

दरअसल, सैनी जब अंबाला में BJP के अध्यक्ष थे तो उस दौरान भी विज की नाराजगी बनी रही। विज ने इस बात पर ऐतराज जताया था कि उनकी सहमति के बिना उनके अंबाला कैंट में मीटिंग क्यों की जा रही है। वहीं नायब सैनी 2014 की खट्‌टर सरकार में राज्य मंत्री थे। वे नारायणगढ़ से विधायक थे। वहीं विज अंबाला कैंट से विधायक और सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। अंबाला कैंट और नारायणगढ़ विधानसभा साथ में सटी हुई है। ऐसे में नायब सैनी ने अंबाला कैंट के रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाना शुरू कर दिया। विज भी तब जनता दरबार लगाते थे। सैनी के दरबार से विज नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने रेस्ट हाउस में सैनी का जनता दरबार हमेशा के लिए बंद करा दिया था। (Notice to Anil Vij)

Back to top button
error: Content is protected !!