Google Analytics —— Meta Pixel

Mahakumbh Magh Purnima Pavitra Snan : माघी पूर्णिमा पर प्रयागराज में जनसैलाब, बड़ी संख्या में भक्त लगा रहे डुबकी

Mahakumbh Magh Purnima Pavitra Snan : यूपी के प्रयागराज महाकुंभ में माघी पूर्णिमा पर करोड़ों श्रद्धालु स्नान (Mahakumbh Magh Purnima Pavitra Snan) कर रहे हैं. संगम नगरी में चारों तरफ सिर्फ भीड़ ही भीड़ है. शहर के चारों तरफ श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है।

यह भी पढ़े :- युवा समाजसेवी राजेश साहू ने मातारानी के आशीर्वाद से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की

प्रयागराज प्रशासन के अनुसार सुबह 6 बजे तक ही 73 लाख लोग स्नान कर चुके हैं. वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संगम घाट पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है. जवान स्नान करने के बाद भीड़ से बचने के लिए श्रद्धालुओं को बाहर जाने की अपील कर रहे हैं. वहीं, लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 4 बजे से मुख्यमंत्री आवास पर बने वॉर रूम से मेले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

भीड़ की वजह से हनुमान मंदिर बंद

प्रयागराज में माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. वहीं, भीड़ को देखते हुए अक्षय वट और बड़े हनुमान मंदिर को बंद कर दिया गया है. प्रशासन श्रद्धालुओं से लगातार अपील कर रहा है कि स्नान करते हुए आगे बढ़ें. गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए अक्षय वट और बड़े हनुमान मंदिर दर्शन पूजन के लिए खुलेगा. वहीं, भीड़ को देखते हुए भीड़ मेले में 15 जनपद के डीएम की भी तैनाती की गई है।

सीएम खुद कर रहे निगरानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं माघ पूर्णिमा के स्नान (Mahakumbh Magh Purnima Pavitra Snan) को लेकर नजर बनाए हुए हैं। सुबह से वह अपने ऑफिस से महाकुंभ मेले पर नजर बनाए हुए हैं।

महाकुंभ में अब तक 46.25 करोड़ लोग लगा चुके हैं डुबकी

महाकुंभ माघ पूर्णिमा का स्नान जारी है। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 46.25 करोड़ लोग हिस्सा ले चुके हैं। महाकुंभ के पांच प्रमुख स्नान अब तक हो चुके हैं और अंतिम पवित्र स्नान महाशिवरात्रि के दिन किया जाएगा। अनुमान है कि माघ पूर्णिमा के दिन 2 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र स्नान करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!