Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी मिलेंगे प्रधानमंत्री

Modi Meet US Vicepresident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार के साथ एक अद्भुत बैठक हुई। हमने विभिन्न विषयों पर बहुत अच्छी बातचीत की। उनके बेटे विवेक के जन्मदिन के जश्न में शामिल होकर बहुत प्रसन्न हूं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बहुत दयालु थे और मैं उनके साथ हुई शानदार बातचीत के लिए उनका आभारी हूं। द व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेताओं ने संयुक्त राज्य अमेरिका की द्वितीय महिला उषा वेंस के साथ मिलकर कॉफी का आनंद लिया और आपसी हितों के विषयों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें:- भारत-फ्रांस CEO फोरम में शामिल हुए PM नरेंद्र मोदी, कहा- हमारी साझेदारी सिर्फ दोनों देशों तक ही सीमित नहीं

द व्हाइट हाउस ने कहा कि चर्चा में यह भी शामिल था कि कैसे संयुक्त राज्य अमेरिका स्वच्छ, विश्वसनीय अमेरिकी परमाणु प्रौद्योगिकी में निवेश के माध्यम से भारत को अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने में सहायता कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने वेंस के बच्चों के साथ उपहार साझा किए और उपराष्ट्रपति के बेटे विवेक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बता दें कि PM मोदी 12 से 14 फरवरी तक दो दिवसीय कार्य यात्रा पर अमेरिका जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वे व्यापारिक नेताओं और भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत भी करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा इस ‘महत्वपूर्ण साझेदारी को और गति प्रदान करेगी। राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण के कुछ हफ्ते बाद उनके निमंत्रण पर PM मोदी की अमेरिका यात्रा ‘भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्व और अमेरिका में इस साझेदारी को मिल रहे द्विपक्षीय समर्थन को भी दर्शाती है। (Modi Meet US Vicepresident)

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा पर ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोस डेंडियास ने कहा कि मैं भारत का एक मित्र हूं। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर मेरे घनिष्ठ मित्र हैं। आपने अपनी अर्थव्यवस्था में जो हासिल किया है, मैं उसकी प्रशंसा करता हूं…भारत एक बड़ा देश है, यह एक बड़ी शक्ति बन रहा है इसलिए इसके साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं। हम आपकी वायु सेना, आपकी नौसेना को भूमध्य सागर, यूरोप और दुनिया में बड़ी भूमिका में देखना चाहेंगे। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ इसी पर चर्चा करने जा रहे हैं। यह अच्छी बात है कि वह वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलने वाले पहले नेताओं में से एक हैं। अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी फोरम के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि यह दोनों नेताओं और दोनों देशों के बीच एक शानदार अवसर है। ट्रंप घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं और भारत अमेरिका से और ज्यादा निवेश और प्रौद्योगिकी की उम्मीद कर रहा है। मुझे लगता है कि दोनों नेता समझते हैं कि उनकी प्राथमिकताएं क्या हैं, उनके बीच बहुत मजबूत संबंध हैं। यह अगले 4 सालों के लिए एजेंडा निर्धारित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। (Modi Meet US Vicepresident)

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन अमेरिका के कार्यकारी निदेशक ध्रुव जयशंकर ने कहा कि दो तरह के रक्षा समझौते होंगे, जो आंशिक रूप से अमेरिका और भारत की अलग-अलग प्राथमिकताओं को दर्शाते हैं। कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जो भारत के पास पहले से ही हैं, जो अमेरिका से प्राप्त माल है, जिसे भारत और अधिक खरीदना चाहता है, उदाहरण के लिए विमान…अमेरिका के लिए यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे नौकरियां पैदा करने और व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिलेगी जो राष्ट्रपति ट्रम्प के लिए एक बड़ी प्राथमिकता है। अमेरिकी कांग्रेसी श्री थानेदार ने कहा कि ये बहुत ही महत्वपूर्ण हैं ये उनकी तीसरी बैठक है। उन्होंने बहुत अच्छी दोस्ती बनाई रखी हुई है। टैरिफ मुद्दा, अप्रवासन मुद्दा, व्यापार घाटा इन सब पर चर्चा होगी। तो ये बहुत अच्छा है कि मोदी जी अमेरिका आ रहे हैं। दोनों यानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केमिस्ट्री बहुत अच्छी है उनके एक जैसे विचार हैं और ये जो अच्छे संबंध हैं यही हमें आगे बढ़ाएंगे। (Modi Meet US Vicepresident)

Back to top button
error: Content is protected !!