सपा सांसद अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर फिर उठाए सवाल, कहा- भारत सरकार ने महाकुंभ के लिए नहीं दिया कोई पैसा

MP Akhilesh on Mahakumbh: समाजवादी पार्टी प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में 144 साल बाद सबसे बड़ा महाकुंभ हो रहा है और भारत सरकार ने महाकुंभ के लिए कोई पैसा नहीं दिया। सपा प्रमुख ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने ये भरोसा दिलाया था कि 100 करोड़ लोगों का इंतजाम होगा, लेकिन पहले ही अमृत स्नान पर ही पोल खुल गई। भगदड़ में जिन लोगों की जान चली गई उनका आंकड़ा अब तक नहीं दे पाए। सरकार ने जो प्रचार पर खर्चा किया, ताकि इमेज को बेहतर किया जा सके, लेकिन कुंभ धार्मिक है। ये सदियों से चला आ रहा है। इसमें इमेज का सवाल नहीं है। जरूरी यह है कि श्रद्धालुओं को सुविधाएं दी जाएं।
यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी मिलेंगे प्रधानमंत्री
इस पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सक्षम है। 2 साल से महाकुंभ की तैयारियां चल रही थी। सभी आवश्यकताओं को पूरा किया है। केंद्र सरकार ने इसमें सहायता की है। जहां जरूरत पड़ती है, राज्य और केंद्र सरकार का अच्छा सामंजस्य है। वहीं भाजपा नेता मोहसिन रजा ने कहा कि जिनका विश्वास सनातन आस्था में नहीं होता है, जिन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति की हो और जिनके कार्यकाल में सिर्फ दंगे होते हों और कर्फ्यू लगा रहता हो, उन्होंने भव्य और दिव्य महाकुंभ की कल्पना नहीं की होगी। (MP Akhilesh on Mahakumbh)
उन्होंने कहा कि यह हम सभी भारतीयों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जो लोग सवाल उठा रहे हैं, वे वीवीआईपी संस्कृति के लोग थे। उन्होंने वीवीआईपी संस्कृति को अपनाया और इसके मजे लिए थे, लेकिन ये वे लोग हैं जो दंगे करवाने में विश्वास करते हैं और जिनकी सरकार में सिर्फ सांप्रदायिक दंगे हुआ करते थे। हालांकि मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र जीतू पटवारी ने कहा कि महाकुंभ आस्थाओं का विषय है और भारतवर्ष में आस्थाओं का अपना एक महत्व है। महाकुंभ में सरकार के नियोजन फेल हुए हैं। मैं उत्तर प्रदेश की सरकार से मांग करता हूं कि वे सारे व्यवस्था को सुधारे और मैंने मध्य प्रदेश की सरकार से आग्रह किया है कि जो महाकुंभ जाने में और वहां भगदड़ जिसकी मौत हुई है उनको मुआवजा दें। हम मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। (MP Akhilesh on Mahakumbh)

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने महाकुंभ पर कहा कि प्रयागराज में अव्यवस्था हुई है। ट्रेनों के शीशे तोड़े जा रहे हैं , रोड पर कई किलोमीटर तक जाम लग रहा है। ये भी सत्य है कि भाजपा वहां हजारों करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि पैसे होने के बावजूद वहां अच्छे प्रबंध नहीं हैं। वहां प्रचार बहुत अच्छा हो रहा है। आप वहां सिस्टम को नहीं संभाल पा रहे हैं। उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि महाकुंभ में आशा से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने से कुछ व्यवस्थाओं में थोड़ी दिक्कत आई है, लेकिन अन्य व्यवस्थाएं बहुत उत्तम हुई हैं। हमारे सभी श्रद्धालु संतुष्ट हैं। महाकुंभ के शुरू से ही डिंपल यादव और अखिलेश यादव को केवल कमी ही दिख रही है। यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। यह भारत के लिए गर्व का विषय है। (MP Akhilesh on Mahakumbh)

बिहार के कैबिनेट मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मैं प्रशासन, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। देशभर से लोग आ रहे हैं, उत्तरप्रदेश प्रशासन ने जो व्यवस्था की है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। कुंभ में 42 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डुबकी लगाई है। हर हिंदू इस जगह पर आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। दुनियाभर से अलग-अलग समुदायों के लोग यहां आ रहे हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था की है। मैं योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। अभिनेता विद्युत जामवाल ने कहा कि महाकुंभ में स्नान करने के बाद जो खुशी मिली है, उसके आगे भीड़ कुछ नहीं है। सरकार ने बहुत अच्छा आयोजन किया है। देश-विदेश से लोग महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। युवाओं के लिए यही संदेश है कि अपनी जिम्मेदारी पूरी करें। मां, देश, धर्म और इंसानियत के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। (MP Akhilesh on Mahakumbh)




