Google Analytics —— Meta Pixel

शादी का खाना खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, खाने की कराई गई जांच

Food Poisoning in Moradabad: उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में शादी का खाना खाने से करीब 100 लोग बीमार पड़ गए। खाने की जांच कराई जा रही है। मुख्य खाद्य निरीक्षक राम बहादुर ने बताया कि गाजर का हलवा और रसगुल्ले के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। बताया गया है कि खाना खाने के बाद करीब 100 लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद 30 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, राजपाल सिंह के बेटे विपिन कुमार का लगन यानी तिलक था। 10 फरवरी के शाम को तिलक का कार्यक्रम होने के बाद लोग खाना खा रहे थे। इस बीच अचानक एक के बाद एक लोग बीमार पड़ने लगा।

यह भी पढ़ें:- सपा सांसद अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर फिर उठाए सवाल, कहा- भारत सरकार ने महाकुंभ के लिए नहीं दिया कोई पैसा 

पुलिस ने बीमार लोगों को CHC पहुंचाया। कई को आसपास के प्राइवेट अस्पतालों में भी भर्ती कराया। कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हलवाई बचा खाना लेकर भाग गया। घटना ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव की है। प्रधान पति अतीक अहमद ने बताया कि पूरे गांव की दावत थी। मैंने भी दावत खाई थी, जिससे मेरी भी तबीयत खराब हो गई। 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। फरीदपुर गांव के रविंद्र कुमार के 5 साल के बेटे रयान और 9 साल की बेटी भूमि को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बच्चों ने चिकन खाया था। जबकि गांव की अनीता और अनमोल (उम्र 18 साल) ने गाजर का हलवा, रसगुल्ला खाया था। उनकी भी तबीयत खराब है, जिनका इलाज चल रहा है। (Food Poisoning in Moradabad)

जटपुरा के हलवाई ने बनाया था खाना

गांव में रहने वाले अजय कुमार ने बताया कि खाना जटपुरा निवासी हलवाई ने बनाया था। मिठाई बनाने के लिए मावा का इंतजाम इगरा गांव के एक शख्स ने की थी। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर पूछताछ की। इनके अलावा वीर सिंह चंगेर, अमित, वीर सिंह ने भी गाजर का हलवा और रसगुल्ले खाए थे, जिनकी भी कुछ देर में हालत बिगड़ गई। डॉक्टर जुनैद आलम ने बताया कि खाना खाने के बाद बीमार हुए लोग इलाज कराने अस्पताल पहुंचे, जिनमें से कई लोगों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मिठाई बनाने में प्रयोग किया गया मावा और खाना बनाने में इस्तेमाल किया तेल नकली या गलत हो सकता है, जिसकी वजह से फूड प्वाइजनिंग हुई। दूषित पानी पीने से भी लोग बीमार हो सकते हैं। (Food Poisoning in Moradabad)

जांच के लिए नहीं मिला खाना: SDM 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि बीमार हुए लोगों से पूछताछ की गई है। जांच में पाया गया कि जो लोग बीमार हुए हैं, उनमें से ज्यादातर लोगों ने गाजर का हलवा या रसगुल्ला खाया था। अगर कोई व्यक्ति कानूनी कार्रवाई के लिए शिकायत देगा तो उसकी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। SDM ठाकुरद्वारा प्रीति सिंह ने बताया कि लगन का खाना खाने के बाद ग्रामीणों की हालत बिगड़ने की जानकारी मिली थी। इसके बाद मुरादाबाद से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को जांच के लिए गांव में भेजा गया था, लेकिन सैंपल लेने के लिए दावत में खिलाया गया खाना नहीं मिला है। पुलिस को भी जांच के निर्देश दिए गए हैं। (Food Poisoning in Moradabad)

Back to top button
error: Content is protected !!