Google Analytics —— Meta Pixel

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का 80 साल की उम्र में निधन, ब्रेन हेमरेज के बाद कराया गया था भर्ती

Mukhya Pujari Satyendra Death: अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने लखनऊ के SGPGI में आखिरी सांस ली। बता दें कि 3 फरवरी को ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था, तब से उनका इलाज चल रहा था। सत्येंद्र दास 34 साल से रामजन्मभूमि में बतौर मुख्य पुजारी के रूप में सेवा दे रहे थे। 6 दिसंबर 1992 को बाबरी विध्वंस के समय वे रामलला को गोद में लेकर भागे थे, तब से आज तक वे लगातार रामलला की सेवा कर रहे थे। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दुख जताया है।

यह भी पढ़ें:- कल मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ प्रयागराज जाएंगे CM साय, संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी

CM योगी ने कहा कि परम रामभक्त श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र कुमार दास महाराज का निधन अत्यंत दुखद और सामाजिक-आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोक संतप्त शिष्यों-अनुयायियों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। बता दें कि 4 फरवरी को CM योगी ने PGI में सत्येंद्र दास से मुलाकात की थी। साथ ही उनका हाल-चाल जाना था। (Mukhya Pujari Satyendra Death)

बचपन से भगवान से जुड़े हुए थे सत्येंद्र

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का जन्म संतकबीरनगर जिले में 20 मई 1945 में हुआ था, जो अयोध्या से 98.4 किमी की दूरी पर है। सत्येंद्र बचपन से ही भक्ति भाव में रहते थे, जिनके पिता अक्सर अयोध्या जाया करते थे। उनके साथ सत्येंद्र दास भी अयोध्या घूमने जाते थे। सत्येंद्र के पिता अभिरामदास के आश्रम में जाते थे। सत्येंद्र दास भी अभिराम के आश्रम में जाने लगे थे। अभिराम दास वही थे, जिन्होंने राम जन्मभूमि में 22-23 दिसंबर 1949 में गर्भगृह में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता की मूर्तियों के प्रकट होने का दावा किया था। इन्हीं मूर्तियों के आधार पर आगे की लड़ाई लड़ी गई। मूर्तियों के प्रकट होने के दावे और अभिराम दास की रामलला के प्रति सेवा देखकर सत्येंद्र दास बहुत प्रभावित हुए। उन्हीं के आश्रम में रहने के लिए उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया था। (Mukhya Pujari Satyendra Death)

साल 1958 में छोड़ दिया था घर

सत्येंद्र दास ने साल 1958 में घर छोड़ दिया था। दरअसल, 1992 में रामलला के पुजारी लालदास थे। दरअसल, उस समय रिसीवर की जिम्मेदारी रिटायर जज पर हुआ करती थी। उस समय जेपी सिंह बतौर रिसीवर नियुक्त हुए थे। फरवरी 1992 में उनकी मौत हो गई। इसके बाद राम जन्मभूमि की व्यवस्था का जिम्मा जिला प्रशासन को दिया गया। तब पुजारी लालदास को हटाने की बात हुई। उस समय तत्कालीन भाजपा सांसद विनय कटियार विहिप के नेताओं और कई संतों के संपर्क में थे। उनसे सत्येंद्र दास के घनिष्ठ संबंध थे। इसके बाद 1 मार्च 1992 को सत्येंद्र दास की नियुक्ति हो गई। उन्हें अधिकार मिला था कि वो 4 सहायक पुजारी भी रख सकते हैं। तब उन्होंने 4 सहायक पुजारियों को रखा था। उनमें संतोष तिवारी भी शामिल थे। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पुजारियों की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई थी। हालांकि सत्येंद्र दास को ही मुख्य पुजारी रखा गया। (Mukhya Pujari Satyendra Death)

Back to top button
error: Content is protected !!