AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की बढ़ी मुश्किलें, छापे मार रही पुलिस, MCOCA लगाने की तैयारी
Amanatullah Khan : दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के नवनिर्वाचित विधायक अमानतुल्लाह खान पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है. उन पर गिरफ्तारी के बाद मकोका लगाने की तैयारी चल रही है. विधायक की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीम की ओर से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों पर रेड डाले गए हैं.
यह भी पढ़े :- राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का 80 साल की उम्र में निधन, ब्रेन हेमरेज के बाद कराया गया था भर्ती
सूत्रों के अनुसार, अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के बाद मकोका (MCOCA ) लगाया जा सकता है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. उनके फोन की आखिरी लोकेशन मीठापुर में मिली, लेकिन उसके बाद से उनका फोन बंद चल रहा है. सूत्रों का यह भी दावा है कि पुलिस को शक है कि कुछ आम आदमी पार्टी नेता अमानतुल्लाह की मदद कर रहे हैं.
अमानतुल्लाह के खिलाफ FIR
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 2 दिन पहले सोमवार को जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले की अगुवाई करने के आरोप में ओखला के AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
Amanatullah Khan पर कई धाराएं गैरजमानती भी
अमानतुल्लाह और उनके समर्थकों पर इन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है, उनमें से कई धाराएं गैरजमानती हैं. यानी कि उनमें जमानत होने का प्रावधान नहीं है.ओखला से आप विधायक पर 191(2), 190,221,121(1), 132, 351(3), 263,111 BNS हैं.
क्या है पूरा मामला?
आप विधायक अमानतुल्लाह (Amanatullah Khan) के खिलाफ सोमवार को जामिया में पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जामिया में शाहबाज खान को हिरासत में लेने के लिए अभियान चलाया था, उस पर 2018 में हत्या की कोशिश का आरोप था. इसके बाद इस भगौड़ा घोषित कर दिया गया था. जिसके बाद क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना मिली. कल तीन बजे क्राइम ब्रांच की टीम शाहबाज खान को पकड़ने गई. क्राइम ब्रांच को शाहबाज खान मिल भी गया. लेकिन आरोप ये है कि इसी बीच अमानतुल्लाह अपने सपोर्टरों के बीच में आ गए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई. उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस यहां से चली जाए नहीं तो अच्छा नहीं होगा. एक पुलिसवाले का आईडी कार्ड छीनने का भी आरोप लगा है. इस दौरान शाहबाज खान को वहां से कई लोग भगा ले गए. जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में केस दर्ज कराया. अब अमानतुल्लाह को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच के अलावा लोकल पुलिस की टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.



