Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News: दर्दनाक हादसा – स्कूल वैन ने ढाई साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले भिलाई में एक दर्दनाक हादसे में स्कूल वैन ने दो साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची, वैन चालक को गिरफ्तार किया और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़े :- अन्ना हजारे ने संजय राउत पर किया पलटवार, बोले- कुछ लोग अपनी मानसिकता के अनुसार ही…

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बच्ची के मामा के भतीजे चंद्रपाल जायसवाल ने बताया कि बच्ची का परिवार पांच रास्ता कांट्रैक्टर कॉलोनी, सुपेला में रहता है। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच हुआ। बच्ची की मां विभा जायसवाल के तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो कृष्णा विद्यालय, रामनगर में पढ़ते हैं। रोज़ की तरह स्कूल वैन उन्हें लेने आई थी।

माँ के साथ भाई – बहनों को स्कूल वैन तक छोड़ने आई थी बच्ची

विभा अपने दो बड़े बच्चों को स्कूल वैन में बैठाने गई थी और इस दौरान उसने अपनी दो साल की बेटी अंशिका को जमीन पर खड़ा कर दिया। इसी बीच बच्ची चलते-चलते वैन के सामने पहुंच गई, और ड्राइवर ने गाड़ी बढ़ा दी। इससे वैन बच्ची के ऊपर चढ़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (Chhattisgarh News)

घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया, लेकिन जब तक वैन रोकी जाती, तब तक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। बाद में वैन को पीछे कर बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। परिजनों ने तुरंत सुपेला पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला भेज दिया।

बच्ची के पिता श्रवण जायसवाल रोज़गार के सिलसिले में शहर से बाहर थे। हादसे की खबर मिलते ही वे और अन्य परिजन भिलाई के लिए रवाना हो गए। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!