छत्तीसगढ़ के कई विधायक नहीं जा रहे महाकुंभ, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कसा तंज, बघेल ने दिया जवाब
Raman on Maha Kumbh: छत्तीसगढ़ के कई विधायक महाकुंभ नहीं जा रहे हैं, जिसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिनके तकदीर में नहीं है वो कुंभ नहीं जा रहे हैं। तकदीर वाला ही कुंभ जा रहा है। स्पीकर ने कहा कि तकदीर डॉ रमन सिंह नहीं लिख सकता, जिनके तकदीर में नहीं है वो खारून में भी डुबकी लगा सकते हैं। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में कौन जाएगा कौन नहीं जाएगा यह मां गंगा पर है। मेरी आस्था पूरी है और मेरी जीवन की पहली यात्रा प्रयागराज की ही थी। हालांकि ऐसे पर्व में जब बहुत ज्यादा भीड़-भाड़ हो तो VIP लोगों को वहां जाने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- प्रयागराज दौरे पर साय कैबिनेट और प्रदेश के विधायक, महाकुंभ में करेंगे स्नान
उन्होंने कहा कि अजय चंद्राकर, विजय शर्मा, राजेश मूणत, ओपी चौधरी और बृजमोहन अग्रवाल क्यों नहीं गए हैं? वे महाकुंभ नहाने जा रहे हैं, लेकिन मन का मैल अभी भी नहीं मिटा है। मेरी कोशिश रहती है कि भीड़-भाड़ के ऐसे वक्त में VIP कल्चर से बचना चाहिए। इससे पहले उन्होंने कहा था कि पहले मन की मलीनता साफ करे, फिर डुबकी लगाने जाए। धर्म-कर्म खुद के पैसे से करना चाहिए। प्रचार के उद्देश्य से आयोजन किया गया है। पूर्व CM बघेल ने कहा कि भगदड़ से मोक्ष नहीं मिलता। (Raman on Maha Kumbh)
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कसा तंज
वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने महाकुंभ को लेकर कहा कि वहां पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। सरकार को फूंक-फूंक कर कदम रखने चाहिए। सरकार को इस समय जो लोग प्रयागराज में हैं वे बाहर कैसे बाहर जा सकें इसको प्राथमिकता देनी चाहिए, जो लोग पैसे लेकर आए थे वो पैसा भी खत्म हो रहा है। हर संभव प्रयास किया जाए कि कैसे प्रयागराज में एकत्रित लोगों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जाए। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि महाकुंभ में जो दुर्घटना हुई है उस पर हम अपना दुख प्रकट करते हैं। कहीं न कहीं कमी रही, क्योंकि कहा गया था कि महाकुंभ में 100 करोड़ लोगों की व्यवस्था है। महाकुंभ को इवेंट नहीं मानना चाहिए। यह हमारी आस्था का प्रश्न है। (Raman on Maha Kumbh)



