Rajim Bhaktin Mata Samiti : संगम स्थल पर भोग भंडारा में श्रद्धालुओं ने पाया पुण्य लाभ, राजिम कुंभ में श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत संगम

Rajim Kumbh Kalp Mela 2025 : राजिम कुंभ मेले के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा का आयोजन त्रिवेणी संगम के बीचों-बीच महानदी में किया गया, जहाँ श्रद्धालुओं ने संगम स्थल पर बैठकर भोजन ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
यह भी पढ़े :- नगरीय निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया…इसलिए कांग्रेस की जीत होगी: बैज
विशाल डोम में भंडारे की व्यवस्था
राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के प्रयासों से भंडारा आयोजन के लिए एक सर्वसुविधायुक्त विशाल डोम तैयार किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। भंडारे का आयोजन साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसादी परोसी गई।
पूजा-अर्चना से हुआ शुभारंभ
दोपहर 12 बजे समिति के अध्यक्ष लाला साहू, नगर साहू संघ अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, संगठन मंत्री बलराम साहू, समाजसेवी आशीष पांडे और दयालु राम निर्मलकर ने राजिम भक्तिन माता एवं भगवान राजिम लोचन की पूजा-अर्चना कर भोग भंडारे का शुभारंभ किया।
संगम स्थल पर बैठकर भोजन का आध्यात्मिक महत्व
शास्त्रों के अनुसार, नदी में बैठकर भोजन ग्रहण करने से विशेष पुण्य लाभ प्राप्त होता है। इसी भाव से श्रद्धालु रहल दाल, बंधी भाजी, टमाटर झोझो और कढ़ी सब्जी का प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे थे।

समाजसेवियों की विशेष उपस्थिति
भोग भंडारे में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरी साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य कुंज बिहारी साहू, उपाध्यक्ष भोले साहू, नंदकुमार साहू, महासचिव श्याम साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, संगठन मंत्री घनश्याम साहू, बलराम साहू, डॉ. ओंकार साहू, विष्णु साहू, राजू साहू, तरुण साहू, ईश्वर साहू, शिवकुमार साहू सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। (Rajim Kumbh Kalp Mela 2025)
भक्तों का कहना था कि इस पवित्र स्थल पर भोजन करने का अनुभव अलौकिक था और वे इस पुण्य अवसर के लिए साहू समाज एवं आयोजन समिति के प्रति आभार प्रकट करते हैं। (Rajim Kumbh Kalp Mela 2025)



