Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

छत्तीसगढ़ में शुष्क रहेगा मौसम, 3 फरवरी को बारिश की संभावना

Weather : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में हवा की दिशा परिवर्तन होने के कारण अब न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। जिसके कारण सर्द मौसम और ठंड से राहत मिलनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 3 फरवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : भूपेश कैबिनेट की हुई बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़ें पूरी ख़बर

मौसम विज्ञानी ने बताया कि ‘प्रदेश में हवा की दिशा परिवर्तित होकर उत्तर पश्चिम से आ रही है। इस कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान वृद्धि देखी जा रही है। बुधवार को मौसम शुष्क बना रहेगा। 3 फरवरी गुरुवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश का क्षेत्र मुख्यता उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा’।

  • सरगुजा संभाग के जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर और अंबिकापुर में पहले की तुलना में ठंड से थोड़ी राहत मिली है।
  • बस्तर संभाग के बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव के साथ ही बस्तर में भी सर्द मौसम और ठंड से राहत मिली है।
  • बिलासपुर संभाग से जांजगीर चांपा, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली और बिलासपुर में भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के कारण ठंड कमी दर्ज की गई है।
  • दुर्ग संभाग के कवर्धा बेमेतरा, बालोद, राजनंदगांव और दुर्ग में भी पिछले दो-तीन दिनों से न्यूनतम तापमान बढ़ने की वजह से ठंड से लोगों को राहत मिली हैं।
  • रायपुर संभाग के महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बलोदा बाजार और रायपुर में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही ठंड में कमी दर्ज की गई है।

भारत का मौसम 

आईएमडी ने 3 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग ओलावृष्टि का अनुमान लगाया है। पश्चिमी विक्षोभ से जुड़े मध्य-क्षोभमंडल दक्षिण-पश्चिमी हवाओं और बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर के दक्षिण-पूर्वी हवाओं के बीच परस्पर क्रिया के कारण बारिश होगी। 2 फरवरी को, पश्चिमी विक्षोभ के लद्दाख और हिमालयी क्षेत्र में आने की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि  “पूरे फरवरी में सर्दी का मौसम रहेगा,” ला नीना के परिणामस्वरूप फरवरी के अंत तक ठंड का मौसम बढ़ेगा। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में, इस चक्रवाती परिसंचरण के 3 फरवरी को बनने की भविष्यवाणी की गई है। अगले दो दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!