रायपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा की प्रचंड जीत, मीनल चौबे बनीं महापौर, जानिए 70 वार्डों में किसकी हुई जीत

Mayor Election Result Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त जीत हासिल की है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 1,53,290 वोटों के भारी अंतर से हराया। मीनल चौबे को कुल 3,15,835 वोट मिले, जबकि दीप्ति दुबे को 1,62,545 वोट प्राप्त हुए।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव: बीजेपी की प्रचंड जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
भाजपा का नगर निगम पर दबदबा, कांग्रेस को करारा झटका
रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से भाजपा ने 60 वार्डों पर जीत दर्ज कर अपनी जबरदस्त पकड़ बना ली है। कांग्रेस केवल 7 वार्डों में ही सिमट गई, जबकि 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की।
भाजपा कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह
भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी कार्यालय में जबरदस्त जश्न का माहौल है। विधायक राजेश मूणत सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं। यह जीत भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि पार्टी ने न केवल महापौर पद पर जीत दर्ज की, बल्कि अधिकांश वार्डों में भी अपना परचम लहराया।
पूर्व महापौर एजाज ढेबर को बड़ा झटका
कांग्रेस के पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव 1,529 वोटों से हार गए, जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, उनकी पत्नी ने अपने वार्ड से जीत दर्ज की है। (Mayor Election Result Raipur)
कांग्रेस ने लगाए सत्ता और धनबल के दुरुपयोग के आरोप
परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जनादेश शिरोधार्य है, लेकिन भाजपा ने सत्ता और धनबल का दुरुपयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई, मतदान के दौरान ईवीएम में तकनीकी समस्याएं आईं और भाजपा ने प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया। (Mayor Election Result Raipur)




