छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में खिला ‘कमल’
Municipal Body Election Result: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें बीजेपी को बंपर जीत मिली है। छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी जीत हुई है। रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, चिरमिरी, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, जगदलपुर, धमतरी और अंबिकापुर में भाजपा ने कब्जा किया है। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। 10 निगम के लिए 79 मेयर प्रत्याशी और 1 हजार 889 पार्षद कैंडिडेट्स मैदान में थे। 49 नगर पालिकाओं में से भाजपा के खाते में 36 गई। जबकि कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में भाजपा की बड़ी जीत: धमतरी जिले की तीन ‘ज्योति’ ने रौशन किया परचम
वहीं AAP ने बिलासपुर की बोधरी नगर पालिका में जीत दर्ज की है। यह निकाय चुनाव में AAP की पहली जीत है। नगर पालिका में 5 निर्दलीय और अन्य ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा नगर पंचायत में भी भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। नगर पंचायत की 114 सीटों में से बीजेपी ने 81, कांग्रेस ने 22 और बहुजन समाज पार्टी ने 1 सीट पर जीत हासिल की है। वहीं निर्दलीय के खाते में 10 सीटें आई है। (Municipal Body Election Result)
11 फरवरी को हुए थे चुनाव
बता दें कि 11 फरवरी को 10 निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायतों पर चुनाव हुए थे। दरअसल, छत्तीसगढ़ में लगातार यह तीसरा चुनाव है, जिसमें बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को 10 में से 09 सीटों पर जीत मिली थी। अब नगर निगम और पंचायत चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है। इस जीत से पूरे छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल है। CM साय ने कह कि नगरीय निकाय चुनाव में बहुत अच्छा परिणाम आया है। मैं समस्त छत्तीसगढ़ के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहूंगा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है। (Municipal Body Election Result)
जानिए कहां किसकी जीत
10 नगर निगम
- बीजेपी 10
- कांग्रेस 0
- अन्य 0
49 नगर पालिका अध्यक्ष
- बीजेपी 35
- कांग्रेस 8
- AAP 1
- निर्दलीय 5
114 नगर पंचायत अध्यक्ष
- बीजेपी 81
- कांग्रेस 22
- BSP 1
- निर्दलीय 10
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त जीत हासिल की है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 1,53,290 वोटों के भारी अंतर से हराया। मीनल चौबे को कुल 3,15,835 वोट मिले, जबकि दीप्ति दुबे को 1,62,545 वोट प्राप्त हुए।
भाजपा का नगर निगम पर दबदबा, कांग्रेस को करारा झटका
रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से भाजपा ने 60 वार्डों पर जीत दर्ज कर अपनी जबरदस्त पकड़ बना ली है। कांग्रेस केवल 7 वार्डों में ही सिमट गई, जबकि 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की।
भाजपा कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह
भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी कार्यालय में जबरदस्त जश्न का माहौल है। विधायक राजेश मूणत सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं। यह जीत भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि पार्टी ने न केवल महापौर पद पर जीत दर्ज की, बल्कि अधिकांश वार्डों में भी अपना परचम लहराया।
पूर्व महापौर एजाज ढेबर को बड़ा झटका
कांग्रेस के पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव 1,529 वोटों से हार गए, जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, उनकी पत्नी ने अपने वार्ड से जीत दर्ज की है।
कांग्रेस ने लगाए सत्ता और धनबल के दुरुपयोग के आरोप
परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जनादेश शिरोधार्य है, लेकिन भाजपा ने सत्ता और धनबल का दुरुपयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई, मतदान के दौरान ईवीएम में तकनीकी समस्याएं आईं और भाजपा ने प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया।



