हमारी सरकार ने ‘मोदी गारंटी’ के वादों को पूरा कर प्रदेश में लोकतंत्र के प्रति अटूट विश्वास की बहाली की: CM साय
CM Sai on Shah: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह आपकी बधाई और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार ने मात्र सवा साल के अंदर ही ‘मोदी गारंटी’ के सभी वादों को पूरा कर प्रदेश में लोकतंत्र के प्रति अटूट विश्वास की बहाली की है। आपके नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी और भारत का लोकतंत्र मजबूत हुआ। केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में आपके नेतृत्व में ही छत्तीसगढ़ लोकतंत्र के समक्ष पैदा किए गए नक्सल चुनौतियों को समाप्त करने की ओर अग्रसर है।
यह भी पढ़ें:- फालतू का है कुंभ, इसका कोई मतलब नहीं, लालू यादव का बड़ा बयान, जेडीयू ने दी नसीहत
CM साय ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव का यह जनादेश वास्तव में उसी सुदृढ़ हुए लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत है। आपको भी बधाई और अशेष आभार। CM विष्णुदेव साय ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया है। उन्होने कहा कि आपकी बधाई और शुभकामनाओं के लिए सहृदय आभार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार ने मात्र तेरह महीने में ‘मोदी गारंटी’ के सभी वादों को पूरा किया है। प्रदेश के नगरीय निकायों के समुचित विकास के लिए पार्टी ने ‘अटल विश्वास पत्र’ तैयार किया है, जिसके एक-एक वादे को पूरा करने के लिए हम कृत संकल्पित हैं। अपार समर्थन और आशीर्वाद के लिए जनता का फिर हृदय से आभार। (CM Sai on Shah)
BJP सांसद संबित पात्रा ने दी बधाई
BJP सांसद संबित पात्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी नीतियों पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस प्रचंड विजय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि नगर-नगर भाजपा, शहर-शहर भाजपा। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में 10 की 10 सीटों पर भाजपा ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रमाण देश के हर चुनाव में सामने आ रहा है। इस विजय पर छत्तीसगढ़ बीजेपी के समस्त प्रत्याशियों-कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। (CM Sai on Shah)



