Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में पंचायत से पार्लियामेंट तक लहरा रहा भगवा: प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन

Nitin Navin on Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को नगरीय निकाय चुनाव में बंपर जीत मिली है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी और बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा के नेतृत्व में नगर निगम की सभी 10 सीटों पर मिली ऐतिहासिक विजय उन संकल्पों की जीत है, जो जनसेवा और सुशासन के लिए लिए गए थे। यह जीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, समर्पित कार्यकर्ताओं और हर उस नागरिक की है, जिसने विश्वास और समर्थन के साथ इस विजय को संभव बनाया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025: तीन चरणों में मतदान, 17, 20 और 23 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

प्रदेश प्रभारी नबीन ने कहा कि आप सभी को हृदय से बधाई और अभिनंदन। यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की मोहर है। अब हमें और भी ज्यादा सेवा और समर्पण के साथ आगे बढ़ना है। इस पर CM साय ने नबीन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आपकी बधाई और शुभकामनाओं के लिए हार्दिक आभार। आपके मार्गदर्शन और प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से नगरीय निकायों में पार्टी को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। यह जनादेश हमें नगरीय निकायों के समग्र विकास के प्रति और अधिक समर्पण-ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। हम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगरीय निकायों को विकास और सुशासन का आदर्श केंद्र बनाएंगे। (Nitin Navin on Chhattisgarh)

भाजपा ने ‘परफेक्ट टेन’ हासिल किया: राजनाथ

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने ‘परफेक्ट टेन’ हासिल करके जीत का परचम लहराया है। इस जबरदस्त जीत के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत पूरी टीम को बधाई। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली एनडीए सरकारों में जनता-जनार्दन के अगाध विश्वास की प्रतीक है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी विजयी उम्मीदवारों को ढेरों शुभकामनाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!