रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, बैठक के बाद नाम का ऐलान

Delhi New CM Name: भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाई गई है। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद उनके आवास के बाहर जश्न मनाया गया। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा की महिला सम्मान सबसे बड़ी प्राथमिकता है। रेखा गुप्ता को विधायक दल के नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर बैठने बहुत-बहुत बधाई। भाजपा विधायकों और पार्टी नेताओं ने भी रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
यह भी पढ़ें:- CM योगी ने गंगा के पानी को लेकर दिया जवाब, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाए थे सवाल
जानिए कौन हैं रेखा गुप्ता ?
- दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं।
- रेखा अभी दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
- रेखा गुप्ता का हरियाणा के जींद जिले में नंदगढ़ गांव में साल 1974 में जन्म हुआ था।
- रेखा गुप्ता के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे।
- रेखा का परिवार 1976 में दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। (Delhi New CM Name)
- रेखा गुप्ता की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा दिल्ली में हुई।
- रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान RSS के स्टूडेंट विंग ABVP से जुड़ गई थी।
- दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीता था।
- 1995-96 में रेखा ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं।
- रेखा गुप्ता ने एलएलबी की पढ़ाई की है।
- पढ़ाई पूरी होने के बाद 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और सचिव पद पर रहीं।
- 2004 से 2006 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाई।
- 2007 में दिल्ली के उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं।
- 2007-09 में एमसीडी में महिला कल्याण और बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं।
- 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। (Delhi New CM Name)
- 2010 में भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी।
- रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव में उतारा गया।
- 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली थी।
- 2015 में उन्हें आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी से 11 हजार वोटों से हार मिली थी।
- 2020 में उनकी हार का अंतर घटकर 3400 के करीब आ गया था।
- 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने वंदना कुमारी को बड़े अंतर से हराया है। (Delhi New CM Name)



