Google Analytics —— Meta Pixel

उत्तरप्रदेश में बजट को लेकर आर-पार, सपा नेता ने बोले- 2027 में हम लाएंगे बेहतर बजट, बीजेपी ने कहा- सपने देखना बंद कर दें

SP on UP Budget: उत्तरप्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपए का बजट पेश किया। हालांकि समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के बजट को जीरो नंबर दिए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने इस बजट को योगी सरकार का आखिरी बजट बताया है। साथ ही 2027 में सपा सरकार बनाने का दावा किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि ये भाजपा का ‘सेकंड लास्ट’ बजट था। एक और बजट पेश होगा फिर हमें नई सरकार चुनने का अवसर मिलेगा। बजट घोषणा पत्र से मेल नहीं खाता है। बिना विजन के बजट आए हैं सरकार का कोई रोडमैप तय नहीं था कि किस दिशा में उत्तर प्रदेश को ले जाना है।

यह भी पढ़ें:- बीमारी को दरकिनार कर पार्वती ने किया मतदान, मंत्री केदार कश्यप, पूर्व CM बघेल और बैज ने भी डाला वोट

सपा सांसद अखिलेश ने कहा कि हर बजट में सरकार कहती है कि ये सबसे बड़ा बजट है इसका कोई मायने नहीं है, क्योंकि हर बजट पिछले बजट से ज्यादा होगा। उन्होंने कहा कि बजट में गोरखपुर के हिस्से ‘गिद्ध प्रजजन और संरक्षण’ केंद्र आया है। अब सवाल ये है कि ‘तैराकी’ सिखाने का केंद्र कब खुलेगा, क्योंकि हर साल बरसात में जलभराव के कारण UP की इस ‘मुख्यनगरी’ में नावें कम पड़ जाती हैं। लोगों को तैरना आता रहेगा तो ‘आत्मनिर्भरता’ का नारा भी बुलंद रहेगा। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहली बार 65 करोड़ से ज्यादा पर्यटक उत्तरप्रदेश आए हैं, जिनमें 14 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक थे। (SP on UP Budget)

बजट किसान, युवा और महिलाओं को समर्पित: CM योगी

CM योगी ने कहा कि 2025-26 का यह बजट गरीब, अन्नदाता किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान को समर्पित है। यह बजट 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का है। यह बजट डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को भी दिखाता है। वहीं सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि यह बजट एक बड़े घोटाले की पटकथा है। अगर यही विकास है तो जनता को अंधकार से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए और इसलिए मैं इस बजट को पूरी तरह से खारिज करता हूं। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि अगली बार जुमलों की किताब की जगह जनता की जरूरत का बजट बनाएं। हम 2027 में जनता के हित में एक बेहतर बजट लाएंगे। (SP on UP Budget)

मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद कर दें: सिद्धार्थ नाथ

उत्तरप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा कि इस बजट में प्रदेश की जनता को कुछ नया नहीं प्राप्त होने वाला है। बजट में नौजवान और बेरोजगारों के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं है। सपा नेता अफसर रिजवी ने कहा कि बजट में महंगाई और बेरोजगारी खत्म करने का कोई ठोस प्रस्ताव नहीं है। इस पर भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि 2027 या उसके बाद भी समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में नहीं आने वाली। शिवपाल यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद कर दें। कांग्रेस बहुत निराश है, उनका पत्ता कहीं नहीं चलता। उनका वंशवाद वाला सिक्का फेल हो गया है। वहीं भाजपा नेता संतोष अग्रहरि ने कहा कि इस बजट में महिलाओं और मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बजट आम आदमी, किसानों, युवाओं और व्यापारियों को राहत देगा और प्रदेश में विकास के नए रास्ते खोलेगा। (SP on UP Budget)

Back to top button
error: Content is protected !!