Google Analytics —— Meta Pixel

बीमारी को दरकिनार कर पार्वती ने किया मतदान, मंत्री केदार कश्यप, पूर्व CM बघेल और बैज ने भी डाला वोट

Panchayat Second Phase Voting: लोकतंत्र के पर्व में सभी लोगों ने अपनी सहभागिता दिखाई। वोट की अहमियत समझने वाले मतदाता बीमार होने के बावजूद वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे, जहां बीमारी से जूझ रही बलरामपुर विकासखंड के सुर्रा ग्राम पंचायत की निवासी पार्वती ने भी अपने मतदान केंद्र में जाकर मतदान किया। पार्वती ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है, जिसमें हम अपने पसंद के प्रतिनिधि को चुनते हैं। मैं वोट डाल कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मैं लोगों को संदेश देना चाहती हूं कि अगर मैं बीमार अवस्था में मत देने जा सकती हूं तो स्वस्थ्य लोगों को भी अपने मत का प्रयोग अवश्य कर बेहतर और सुव्यवस्थित लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। 

यह भी पढ़ें:- लोकतंत्र के प्रति ग्रामीणों का बढ़ता विश्वास, पोता अपनी बुजुर्ग दादी को गोद में लेकर पहुंचा मतदान केंद्र

वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने जगदलपुर के अपने गृह ग्राम फरसागुड़ा में वोट डाला। साथ ही वोटिंग को लेकर लोगों में आई जागरुकता की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएंगे। प्रदेशभर के जिला पंचायतों में भी भाजपा अपने अध्यक्ष बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिवार के साथ कुरूदडीह में वोट दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए मतदान महत्वपूर्ण है। पूर्व CM ने कहा कि आम जनता के लिए प्रतिदिन जो काम पड़ता है उसके लिए पंच-सरपंचों का चुनाव जरूरी है। (Panchayat Second Phase Voting) 

पूर्व CM ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव लिए बीजेपी सरकार पीछे हट रही थी, लेकिन दबाव में सरकार चुनाव करा रही है। पहले चरण के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी यह अफवाह फैला रही थी कि उनके लोग भारी अंतर से जीते हैं। असल मे वह डर गए हैं। इसीलिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। दूसरे चरण में हमें अच्छी सीट मिलेगी । PCC चीफ दीपक बैज ने जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक स्थित अपने ग्रृह ग्राम गढ़िया में पत्नी पूनम बैज के साथ मतदान किया। इस दौरान बैज ने कहा कि उन्होंने गांव के विकास के लिए अपना वोट डाला। साथ ही बैज ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के जीत का दावा किया है। (Panchayat Second Phase Voting)

Back to top button
error: Content is protected !!