लोकतंत्र के प्रति ग्रामीणों का बढ़ता विश्वास, पोता अपनी बुजुर्ग दादी को गोद में लेकर पहुंचा मतदान केंद्र

Panchayat Election in Balrampur: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान बलरामपुर विकासखंड के सुर्रा मतदान केंद्र में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जहां पोते ने अपनी बुजुर्ग दादी को मतदान कराने गोद में लेकर मतदान केंद्र पहुंचा, जहां बुजुर्ग दादी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत दूसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान हुआ है, जहां मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया। बुजुर्ग मतदाता भी अपनी मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे। बलरामपुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से ही शुरू हुई।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना करतूत, शिक्षा दूत और ग्रामीण को उतारा मौत के घाट
लोकतंत्र के इस महापर्व में बुजुर्गों का भी हौसला बुलंद है, जहां मतदान केंद्र सुर्रा क्रमांक-47 में पोते ने बुजुर्ग दादी फूलोदेवी को गोद में लेकर मतदान केंद्र पहुंचा, जहां 97 साल की फूलो देवी ने मतदान किया। बुजुर्ग महिला ने मतदान के जरिए लोगों को एक संदेश दिया है कि जो लोग मताधिकार के महत्व को नहीं समझते हैं उन लोगों को इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है कि 97 साल उम्र होने के बाद भी अपने वोट के महत्व को समझते हुए पोते के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। (Panchayat Election in Balrampur)

बुजुर्ग महिला के पोते ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर दादी ने वोट देने की इच्छा जताई, दादी वृद्ध होने के कारण चलने में असमर्थ है पर वोट देने की इच्छा होने पर दादी को गोद में लेकर मतदान कराने मतदान केन्द्र लेकर आया हूं, जहां दादी ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत दूसरे चरण में बलरामपुर जनपद पंचायत में मतदान संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामवासियों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिल मिला। पहुंच विहीन क्षेत्र में भी मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। जहां लोगों का लोकतंत्र के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। (Panchayat Election in Balrampur)

बलरामपुर विकासखंड के खड़ियादामर ग्राम पंचायत के आश्रित गांव बचवार में जो ऊंचे पहाड़ी पर बसा है और वहां जाने का मार्ग दुर्गम एवं पहुंचविहीन है। बचवार ग्राम बलरामपुर जनपद पंचायत अंतर्गत जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस गांव में कुल मतदाताओं की संख्या 72 है, जिसमें 37 पुरुष एवं 35 महिला मतदाता हैं। प्रशासन की ओर गावं के मतदाताओं के लिए ग्राम बचवार से लगभग 6-7 पहले स्थित ग्राम बुद्धूडीह में मतदान केन्द्र बनाया गया था। बचवार के ग्रामीण पहाड़ों के रास्ते चलकर मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मतदान का प्रयोग किया। (Panchayat Election in Balrampur)



