Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

छत्तीसगढ़ : बेकाबू पिकअप ने सड़क पार कर रही महिला को कुचला, मौक़े पर मौत

गरियाबंद : देवभोग के डूमरबहाल गांव में आज एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। महिला घर से तालाब नहाने के लिए निकली थी इसी बीच रास्ते मे एक पिकअप (Uncontrollable pickup) ने उसे कुचल डाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पंचनामा कार्रवाई पश्चात पीएम के लिए देवभोग रवाना कर दिया गया है। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें : बाल विवाह: नाबालिग बेटी की बारात आने से पहलेे रुकवाई शादी, पढ़ें पूरी खबर

देवभोग थाना प्रभारी बसंत बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना आज सुबह की है। गांव की 49 वर्षीय महिला मथुरा बाई नहाने के लिए तालाब जा रही थी इसी बीच रास्ते मे बेकाबू पिकअप (Uncontrollable pickup) हादसे का शिकार हो गयी।

थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन बाजाड़ी गांव का है। जिसे डूमरबहाल का युवक चला रहा था। पुलिस ने वाहन क्रमांक CG-04ZD 1122 को चालक सहित गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!