कोरबा में सनकी आशिक की ऐसी दीवानगी, थाने पहुंचकर कहा- मुझे लड़की चाहिए बस…बात खत्म

Korba Civil Line News: कोरबा के सिविल लाइन थाने में एक युवक की दीवानगी देखने को मिली है, जिसने थानेदार से अपनी गर्लफ्रेंड से मिलाने और शादी करवाने की मांग की। दरअसल, 24 साल का आशुतोष वर्मा 21 फरवरी को थाने पहुंचा, जहां उसने धमकी दी कि अगर उसकी प्रेमिका नहीं मिली तो वह थाने में ही खुदकुशी कर लेगा। पुलिस के मुताबिक युवक कोरबा के ही एक युवती से प्यार करता था, लेकिन लड़की के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक पागल हो गया और थाने पहुंच गया, जहां वह जिद में अड़ा रहा और कहा कि मुझे लड़की चाहिए, बात खत्म।
यह भी पढ़ें:- रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर जश्न मनाना कांग्रेस नेताओं को पड़ा भारी, विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 लोगों पर FIR
आशुतोष मूल रूप से मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला है, जो वर्तमान में कोरबा के रिसदी झगराह में किराए के मकान में रहता है और फर्नीचर की दुकान में काम करता है। उसकी युवती से इंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए और बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और शादी की बात तक पहुंच गई, लेकिन जब यह बात युवती के परिवार को पता चली तो उन्होंने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। परिजनों ने युवती से मिलने-जुलने और बात करने से भी युवक को मना कर दिया। (Korba Civil Line News)
युवक के परिजनों को दी गई सूचना
इस बीच प्यार में पागल युवक सीधा थाने पहुंचा, जहां सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह खुदकुशी करने की धमकी देता रहा, जिसकी वजह से पुलिस अब युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर रही है। युवक के कहना है कि प्रेमिका के भाई ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। फिलहाल पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। (Korba Civil Line News)



