राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान पूर्व CM भूपेश बघेल ने की टोका-टाकी, CM साय ने किया पलटवार

Bhupesh Baghel on Governor: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण हुआ। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने टोका-टाकी भी की। दरअसल, राज्यपाल कह रहे थे कि रेल नेटवर्क पर काम किया जा रहा है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ट्रेनें तो कई कैंसिल चल रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में नया कुछ नहीं था। कांग्रेस सरकार की योजनाओं का उल्लेख अभिभाषण में किया गया। योजनाओं का नाम बदलने का काम सरकार ने किया है।
यह भी पढ़ें:- CG Nikay Chunav Result 2025 : कांग्रेस जनता के बीच अपना विश्वास पूर्णतः खो चुकी है – मुख्यमंत्री साय
पूर्व CM बघेल ने कहा कि सरकार ने पुराने आंकड़ों को कॉपी पेस्ट करने का काम किया है। राज्यपाल का अभिभाषण देने का मन नहीं था। सरकार के पास नई सोच नहीं है। राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार की नई सोच दिखाई नहीं दी। सभी मायनों में सरकार फेल है। राज्यपाल के अभिभाषण में पुरानी बातें हैं या तो झूठ का पुलिंदा है। इस पर CM विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चारों चुनाव में पूरी तरह से हार का मुंह देखना पड़ा है। विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय और पंचायत में हार का सामना करना पड़ा है। (Bhupesh Baghel on Governor)
भाजपा विधायक राजेश मूणत ने भी घेरा
CM साय ने कहा कि ऐसी दुर्गति हुई है कि किसी-किसी जिला पंचायत में प्रत्याशी भी खड़ा नहीं कर पाए हैं। इनके पास बोलने के लिए कुछ रह नहीं गया है। वहीं पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है। शायद यह कांग्रेस के नेताओं को अच्छा नहीं लग रहा है, इसलिए उस सरकार के पूर्व मंत्री कहते हैं कि मैं तो अनपढ़ था, पढ़ा लिखा नहीं था, अधिकारी आते थे साइन कराते थे, मैं कर देता था। पूर्व मुख्यमंत्री को अपने पूर्व मंत्री के कहे की समीक्षा करना चाहिए। कांग्रेस का ना कोई विजन, ना कोई सोच और ना परिकल्पना था। खाली एक काम था, छत्तीसगढ़ के जनता को लूटने का। इन्होंने वहीं योजना लागू की, जिस पर पैसे की कमाई हो। (Bhupesh Baghel on Governor)



