Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में चुनाव खत्म, जानिए किसके दावों में कितना दम

Claim on Panchayat Election: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी खत्म हो चुके हैं। इस बीच बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने जीत के दावे किए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा के 81% से ज्यादा प्रत्याशी जीते हैं। मोदी की गारंटी से चार इंजन की सरकार बन रही है। कांग्रेस के पास कुछ बोलने के लिए नहीं है। पंचायतों में अधिकृत प्रत्याशियों के आंकड़े भाजपा के पास है। अच्छे परिणामों से भाजपा पंचायत चुनाव जीत रही है।

यह भी पढ़ें:- CG Nikay Chunav Result 2025 : कांग्रेस जनता के बीच अपना विश्वास पूर्णतः खो चुकी है – मुख्यमंत्री साय

डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 80 फीसदी बीजेपी के प्रत्याशी जीते हैं। नवनिर्वाचित जिला पंचायत और जनपद सदस्यों में ज्यादातर बीजेपी के समर्थक है। साय सरकार की कार्यों पर जनता ने विश्वास का मुहर लगाया है। भ्रष्टाचार विरोधी विशेष अभियान पर जनता ने सहमति दी है। हमारी सरकार खामोशी से अपने वादों को पूरा कर रही है। महतारी वंदन योजना को पूर्ण रूप से लागू करने का लाभ मिला है। किसानों ने भी साय सरकार पर पूर्ण विश्वास जताया है। पांच लाख भूमिहीन मजदूरों के खाते में भी पैसा गया है। ये सरकार चुनाव को देखते हुए काम नहीं करती। (Claim on Panchayat Election)

डिप्टी CM शर्मा ने किया दावा 

डिप्टी CM शर्मा PM आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लोगों को लाभ मिल रहा है। इन कामों की वजह से जनता ने बीजेपी पर विश्वास जताया है। इस बीच पूर्व CM भूपेश बघेल ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हराने का षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है। इस पर CM विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस को चारों चुनाव में पूरी तरह से हार का मुंह देखना पड़ा है। विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय और पंचायत में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसी दुर्गति हुई है कि किसी-किसी जिला पंचायत में प्रत्याशी भी खड़ा नहीं कर पाए हैं। इनके पास बोलने के लिए कुछ रह नहीं गया है। डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि ये तर्कहीन बाते हैं। कितने मतों से निर्णय आ रहे वह कांग्रेस देख लें। जीत हार का अंतर बहुत है। उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए। (Claim on Panchayat Election)

भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने भी घेरा

पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि अब कांग्रेस के पास EVM का मुद्दा भी नहीं बचा है। नगरीय निकाय में EVM से हारे और बैलेट पेपर से पंचायत चुनाव भी बुरी तरह हारे। इन सब के बाद भी कांग्रेस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत का दावा किया है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह चुनाव सिंबल में नहीं लड़ा गया। इसलिए कुछ भी कह सकते हैं। अध्यक्ष का चयन होगा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जनता विष्णुदेव साय के काम पर मुहर लगा चुकी है। हम शत-प्रतिशत सीट जीत रहे हैं। (Claim on Panchayat Election)

Back to top button
error: Content is protected !!