Google Analytics —— Meta Pixel

2027 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे: गृहमंत्री अमित शाह

Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के समापन समारोह को संबोधित किया। साथ ही कहा कि मैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी पूरी टीम को अभिनंदन देना चाहता हूं कि इन्होंने दो दिनों में 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापन को जमीन पर उतारा है। मध्य प्रदेश के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस बार मध्य प्रदेश ने एक नया प्रयोग भी किया है। यह प्रयोग आने वाले समय में बहुत सारे राज्यों को भी दिशा दिखाने वाला है।

यह भी पढ़ें:- INDIA Bloc में दरार! सीपीएम ने मोदी सरकार को फासीवादी मानने से किया इनकार, भड़के कांग्रेस और CPI

शाह ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि इन दो दिनों में निवेशकों के प्रस्ताव जमीन पर उतरेंगे और मध्य प्रदेश में उद्योग की दृष्टि से नई क्रांति आयेगी। मध्यप्रदेश ने नया प्रयोग किया है, ये अन्य राज्यों को भी दिशा दिखाने वाला है। हर क्षेत्र का अलग समिट कर प्रदेश के सामरिक विकास की दिशा को प्रमुखता से रखा गया है। मध्य प्रदेश हमारे देश की भव्य सांस्कृतिक विरासत से युक्त राज्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी और विरासत भी’ के सूत्र को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने चरितार्थ करने का प्रयास किया है। (Home Minister Amit Shah)

पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: शाह

गृहमंत्री ने कहा कि साल 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। वहीं साल 2027 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प भी मोदी जी ने लिया है। पूर्ण विश्वास है कि मध्य प्रदेश की ये समिट प्रधानमंत्री मोदी के दोनों लक्ष्यों को सिद्ध करने में सहायक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि टीम इंडिया की कल्पना में सभी राज्यों की सरकार मिलकर केन्द्र सरकार के साथ भारत के विकास में योगदान दें। (Home Minister Amit Shah)

उन्होंने कहा कि मोदी जी के इस संकल्प को मध्य प्रदेश ने आगे बढाया है। मध्य प्रदेश में मोदी जी के मार्गदर्शन में स्थायी और विकासोन्मुखी सरकार है, जो कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी। एक जमाना था जब मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। रोड, सिंचाई, बिजली और पानी का अभाव था। भाजपा के 20 साल के शासन के बाद 5 लाख किमी सड़क नेटवर्क, 6 हवाई अड्डे, 31 गीगावॉट उर्जा क्षमता समेत IIM, IIT समेत कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान हैं। देशभर में सबसे ज्यादा खनिज संपदा पैदा करने वाला भी यही प्रदेश है, तो वहीं मध्य प्रदेश देश का कॉटन कैपिटल भी है। फूड प्रोसेसिंग के लिए भी मध्य प्रदेश महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है। (Home Minister Amit Shah)

भारत के विकास को गति देने का काम किया: शाह

गृहमंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के क्षेत्र में देशभर में कई नये आयाम स्थापित हुए हैं। रोड, सड़क, जल और हवाई नेटवर्क में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, तो वहीं टैक्नॉलोजी के उपयोग के साथ कई नये उद्योग स्थापित हुए हैं। निश्चित रूप से मध्य प्रदेश की इस इन्वेस्टर समिट ने भारत के विकास को गति देने का काम किया है। मैं सभी इंवेस्टर्स से आग्रह करुंगा कि आइए और निवेश के लिए सबसे सुलभ मध्यप्रदेश में अपने उद्योग स्थापित कर यहां के विकास को गति प्रदान करें। यह समिट अमृत काल के भारत की युवा पीढ़ी के लिए कई नए कौशल विकास के द्वार खोलेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में स्थिर और मजबूत सरकार है, जिसने विकास के द्वार खोल हैं। आने वाले समय में मध्यप्रदेश भारत के प्रमुख उद्योगों को प्रस्तावित करने वाले राज्यों में से एक बनेगा। (Home Minister Amit Shah)

Back to top button
error: Content is protected !!