Google Analytics —— Meta Pixel

Agra Suicide Case : पत्नी से परेशान TCS मैनेजर का लाइव सुसाइड, कहा- प्लीज मर्दों के बारे में सोचो

Agra Suicide Case: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले TCS के मैनेजर मानव शर्मा ने सोमवार सुबह अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक कदम से पहले उन्होंने एक भावुक वीडियो बनाया, जिसमें उनकी आंखों में आंसू थे और गले में फंदा लगा हुआ था। वीडियो में उन्होंने रोते हुए कहा, “द लॉ नीड टू प्रोटेक्ट मैन… प्लीज मर्दों के बारे में बात करो, बेचारे बहुत अकेले हैं।

यह भी पढ़े :- बीजापुर में जवानों को मिली बड़ी सफलता, 18 सक्रिय नक्सली गिरफ्तार, 5 नक्सलियों ने डाले हथियार

मरने से पहले मानव शर्मा ने बनाया वीडियो

मानव शर्मा ने 6 मिनट 57 सेकंड के इस वीडियो में बार-बार अपनी पीड़ा व्यक्त की और सिस्टम से अपील की कि पुरुषों के अधिकारों पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि “कानून को मर्दों की सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए, नहीं तो कोई बचेगा ही नहीं, जिस पर इल्जाम लगा सको।” युवक ने अपने व्यक्तिगत जीवन की परेशानियों का जिक्र करते हुए अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उन्होंने कहा, “मुझे जाने से कोई दिक्कत नहीं है… मैं जाना चाहता हूं, प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं।” इस दौरान उनकी आवाज भर्राने लगी और वह भावुक हो गए।

माता-पिता से माफी मांगी

वीडियो के अंत में उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगी और कहा, “पापा-मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी… मेरे जाते ही सबकुछ ठीक हो जाएगा।” उन्होंने यह भी बताया कि यह उनका पहला आत्महत्या का प्रयास नहीं था और अपने कटी हुई कलाई भी कैमरे में दिखाई। आखिरी शब्दों में उन्होंने प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “कोई फर्क नहीं पड़ता, तुम्हारा लॉ-ऑर्डर… मेरे मां-बाप को बिलकुल टच मत करना।” मानव शर्मा की आत्महत्या ने एक बार फिर वैवाहिक जीवन में उत्पीड़न के मामलों पर बहस छेड़ दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और युवक के द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच भी की जा रही है। (Agra Suicide Case)

मानव शर्मा का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक के गले में फंदा लगा हुआ है, जो एक छोर से बंधा हुआ है। युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र के बारे में टिप्पणी की और कहा कि सबका सेम है… मुझे जाने से दिक्कत नहीं है, मैं जाना चाहता हूं, प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, ब‍ेचारे बहुत अकेले हैं। मानव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स उसकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। (Agra Suicide Case)

Back to top button
error: Content is protected !!