Google Analytics —— Meta Pixel

चाहे हमें गोली मार दो या एनकाउंटर कर दो…हम जनता की लड़ाई लड़ेंगे: PCC चीफ दीपक बैज

Deepak Baij on ED: PCC चीफ दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर हमला बोला है। साथ ही कहा है कि कांग्रेस ED दफ्तर का घेराव करेगी। बैज ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ कि हमारे प्रदेश कार्यालय में ED ने पहुंचकर नोटिस दिया। चार बिंदु पर हमारे महामंत्री ने वहां जाकर जवाब भी दिया। फिर भी उन्हें नौ घंटे बैठाया गया और पूछताछ किया। संबंधित मामले में कम और उनके व्यक्तिगत मामले समेत संपत्ति के बारे में पूछताछ हुई। सुकमा कांग्रेस कार्यालय की जानकारी लेने के बजाय व्यक्तिगत जानकारी और उनके संपत्ति का ब्योरा मांगा गया।

यह भी पढ़ें:- बंदूक की नोक पर डराने-धमकाने और चुनाव में जीतने की कोशिश कर रही सरकार: PCC चीफ दीपक बैज 

PCC चीफ ने कहा कि ED की ओर से बार-बार पूछा जा रहा था कि प्रदेश अध्यक्ष क्यों नहीं आए। मतलब कांग्रेस के नेताओं को डराने का काम हो रहा। सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस के नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे हमें गोली मार दो या एनकाउंटर कर दो, लेकिन हम जनता की लड़ाई लड़ेंगे। सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे। बैज ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने फाइव स्टार होटल भी फेल है। क्या उसकी जांच होगी? एकात्म परिसर की जांच होगी? RSS कार्यालय की जांच होगी क्या? (Deepak Baij on ED)

3 मार्च को ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस करेंगे: बैज

दीपक बैज ने कहा कि कार्यकर्ताओं के पैसे से हमारा कार्यालय बना है। 65 करोड़ रुपए उसके लिए जारी किए गए थे। वहीं कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू से ED की पूछताछ के मामले में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। एक मार्च को प्रदेशभर में ED के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा। बैज ने कहा कि 3 मार्च को ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में इसका फैसला हुआ है, जिसकी जानकरी PCC चीफ दीपक बैज ने दी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी है। (Deepak Baij on ED)

Back to top button
error: Content is protected !!