CM साय ने बोर्ड स्टूडेंट्स को दी शुभकामनाएं, कहा- परीक्षा सिर्फ एक पड़ाव है, न कि मंजिल
CM on Board Students: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का एक अहम हिस्सा है और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी परीक्षार्थी अच्छी तैयारी किये होंगे। आप सभी बिना भय के पूरी लगन, पूर्ण आत्मविश्वास और मनोयोग से परीक्षा दें। निश्चित रूप से आप लोगों को सफलता हासिल होगी। विद्यादायिनी मां सरस्वती से आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आप सभी सफल हों।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 3 मार्च से शुरू होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा
मुख्यमंत्री साय ने परीक्षा सिर्फ ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है। मुख्यमंत्री साय ने छात्रों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा की तैयारी में उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने कि पढ़ाई के घंटे। माता-पिता और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें प्रेरित करें और उनका मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाना आवश्यक है कि परीक्षा सिर्फ एक पड़ाव है, न कि मंजिल। (CM on Board Students)

CM साय ने कहा कि सही मार्गदर्शन और धैर्यपूर्वक निरंतर प्रयास से जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। आप सभी बिना भय के पूरी लगन, पूर्ण आत्मविश्वास और मनोयोग से परीक्षा दें। निश्चित रूप से आप लोगों को सफलता हासिल होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज यानी 1 मार्च 2025 से शुरू हो रही है। परीक्षा सुबह 9:15 बजे से लेकर दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। आंसर सीट सुबह 9:05 बजे दिए जाएंगे और प्रश्न पत्र 9:10 बजे दिए जाएंगे। 12वीं की पहली परीक्षा हिंदी है। वहीं आखिरी परीक्षा मनोविज्ञान है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 2397 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिसमें 12वीं के 2 लाख 40 हजार 341 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। (CM on Board Students)



