छत्तीसगढ़ जिला पंचायत चुनाव : भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, देखें लिस्ट किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Panchayat Chunav 2025 : नगरीय निकाय चुनाव में मिली एकतरफा जीत और ज्यादातर निकायों में भाजपा के अध्यक्ष काबिज होने के बाद भाजपा ने जिला पंचायतों में अपने समर्थित अध्यक्षों की तैनाती के लिए तैयारियां शुरू कर दी है । बीती रात भाजपा ने इसके लिए सभी जिलों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ भाजपा की तरफ से सूची जारी कर दी गई है। महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को बलौदाबाजार तो धरमलाल कौशिक को कोरबा की कमान सौंपी गई है।
यह भी पढ़े :- NXT Conclave 2025 : दुनियाभर के लोग भारत आना चाहते हैं, भारत को जानना चाहते हैं : PM मोदी
रायपुर में शिवरतन शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। गौरीशंकर अग्रवाल को दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को बालोद जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
चयन प्रक्रिया पर रहेगा पर्यवेक्षकों का नियंत्रण
पर्यवेक्षकों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे जिला पंचायत अध्यक्ष चयन प्रक्रिया का सही तरीके से संचालन सुनिश्चित करें। पार्टी नेतृत्व की ओर से यह कदम संगठन की मजबूती और प्रशासनिक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। (Chhattisgarh Panchayat Chunav 2025 )
भाजपा के पर्यवेक्षक के देखें सूची:–


कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति और नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। (Chhattisgarh Panchayat Chunav 2025 )
कांग्रेस के पर्यवेक्षक के देखें सूची:–




