बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 6 मार्च को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
Placement Camp in Gariyaband: गरियाबंद में जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 6 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से कार्यालय परिसर में निजी प्रतिष्ठान श्री पैरी गंगा महाविद्यालय, मैनपुर, आर्यभट्ट कला, विज्ञान महाविद्यालय, कोपरा और अलर्ट सिक्योरिटी सर्विस फल मार्केट के पास लालपुर, रायपुर में सहायक प्राध्यापक की भर्ती की आएगी। हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, प्राणिशास्त्र और कम्प्यूटर के लिए सहायक प्राध्यापक की भर्ती होगी।
यह भी पढ़ें:- बस्तर संभाग में 60 दिनों के अंदर 67 हार्डकोर नक्सलियों का सफाया, CM साय ने कहा- 2026 तक नक्सलवाद का होगा संपूर्ण खात्मा
इसके अलावा सुरक्षा प्रहरी, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, सिक्योरिटी गार्ड, महिला सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, कारपेंटर और कम्प्यूटर ऑपरेटर के रिक्त 200 पदों पर भर्ती के लिए 6 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी प्रतिष्ठान में रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। निजी प्रतिष्ठान में रोजगार के इच्छुक उस विषय में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण और 8वीं 10वीं, 12वीं समेत स्नातक उत्तीर्ण आवेदक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची-प्रमाण पत्र की मूलप्रति, छायाप्रति के साथ जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र परिसर गरियाबंद में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप का लाभ उठाएं। इन पदों की पूर्ति के लिए सेट,नेट, PHD उत्तीर्ण आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए कार्यालयीन फोन नंबर 07706-241269 में संपर्क कर सकते हैं।
ग्रामीण डाक सेवकों की होगी भर्ती
वहीं डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों की अखिल भारतीय स्तर पर कुल 21 हजार 413 पदों पर शेडयूल जनवरी 2025 के तहत ऑनलाइन भर्ती के संबंध में विभाग की वेबसाइट के माध्यम से अधिसूचना जारी की गई है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में डाक-आरएमएस संभाग रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग, सरगुजा, राजनांदगांव, आरपी के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों के कुल 637 रिक्त पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आवेदन डाक विभाग के वेबसाइट के माध्यम से 03 मार्च 2025 तक ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी जैसे कि रिक्त पद, स्थान, समयबद्ध निरंतरता भत्ता, आयु, शैक्षणिक योग्यता, शुल्क, अंतिम तिथि और अन्य नियम-शर्तें डाक विभाग की वेबसाइट www.indianpostgdsonline.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं। (Placement Camp in Gariyaband)



