CG BUDGET 2025 : बंपर शिक्षक भर्ती, 12 नए नर्सिंग कॉलेज, आवास योजना के लिए 875 करोड़, बजट में हर वर्ग का ध्यान
CG BUDGET 2025 : छत्तीसगढ़ का बजट आज यानी 3 मार्च को पेश हो रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं। यह साय सरकार का दूसरा बजट होगा। बजट में सरकार हर वर्ग को संतुष्ट करने की कोशिश करेगी। इस बजट में शहरी विकास और उद्योगों पर जोर दिया जाएगा।
युवाओं पर खास फोकस किया गया है. इसमें नवा रायपुर में NIFT इंस्टीट्यूट और प्रदेश में 12 नए नर्सिंग कॉलेज खोलने का ऐलान किया गया है.
वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की औसत आयु 24 वर्ष है. राज्य अपनी रजत जयंती वर्ष मना रहा है. छत्तीसगढ़ युवावस्था में पहुंच गया है. आज हमारे राज्य के लोगों की औसत आयु 24 साल है. इन 25 साल में छत्तीसगढ़ ने आपके (रमन सिंह) नेतृत्व में प्रगति की. और अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं. हमारे राज्य की जीडीपी साल 2000 में मात्र 21 हजार करोड़ रुपया था, अब हम पांच लाख करोड़ की जीडीपी को पार कर चुके हैं. प्रति व्यक्ति आय 10 हजार रुपये से बढ़कर डेढ़ लाख रुपये पहुंच गया है.
युवाओं के लिए हुए ये ऐलान
12 नए नर्सिंग कॉलेज बनाए जाएंगे, 24 करोड़ का प्रावधान
8 से बढ़कर 20 होंगे नर्सिंग कॉलेज
6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज बनेंगे
17 नालंदा परिसर बनेंगे, 100 करोड़ का प्रावधान
रायपुर में NIFT बनेगा, 50 करोड़ का प्रावधान
नक्सल प्रभावित जिलों में कॉलेज बनेंगे, 34 करोड़ का प्रावधान
PM श्री स्कूल योजना के लिए 277 करोड़ का प्रावधान
ITI-पॉलिटेक्निक कॉलेज अपग्रेड के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
शिक्षक भर्ती को मिली मंजूरी
वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने शिक्षक भर्ती को मंजूरी मिली है। बता दें कि पिछले एक साल से अभ्यर्थी भर्ती की मांग कर रहे थे. 33 हज़ार शिक्षकों की भर्ती के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।
आवास योजना के लिए 875 करोड़
ओपी चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आवास योजना के तहत 875 करोड़ रुपए का बजट रखा है. इस योजना के तहत राज्य के जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान मुहैया कराया जाएगा. इस कदम से प्रधानमंत्री आवास योजना को बढ़ावा मिलेगा और गरीब लोगों को सुरक्षित और पक्का आवास मिलेगा. (CG BUDGET 2025)
राज्यकर्मियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता
ड्रग्स के लिए 10 जिला में एंटी नारकोटिक्स टास्क के लिए 30 करोड़ का प्रावधान
CISF की तर्ज पर SISF का निर्माण होगा
पुलिस बल को मजबूत करने के लिए नवीन भारत का प्रावधान,
पत्रकार के लिए अनेक प्रावधान
पत्रकार सम्मान निधि को राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार किया गया,
प्रवासियों सम्मेलन कराया जाएगा राज्य में,
शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किया जाएगा। (CG BUDGET 2025)



