Google Analytics —— Meta Pixel

CG Budget 2025-26 Live : छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए हस्ताक्षर

100 पृष्ठों में वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा ऐतिहासिक बजट

CG Budget 2025-26 Live : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।

यह भी पढ़े :- शर्मनाक सियासत! रोहित शर्मा पर कांग्रेस नेता के ये कैसे शब्द, BJP ने जमकर लताड़ा, पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश
छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Budget 2025 : बजट सत्र के पांचवे दिन की कार्यवाही शुरू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे बजट, देखिए सीधा प्रसारण

नई परंपरा की शुरुआत

अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

CG Budget 2025-26 Live

Back to top button
error: Content is protected !!