BSP प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से किया निष्कासन, पढ़ें पूरी खबर

BSP Chief Mayawati: BSP प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के पदों से हटाने के एक दिन बाद अब उन्हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीएसपी की आल-इंडिया की बैठक में कल आकाश आनंद को पार्टी हित से ज्यादा पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर समेत सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी, लेकिन इसके विपरीत आकाश ने जो अपनी लंबी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे और राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं, बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी और गैर-मिशनरी है।
यह भी पढ़ें:- पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कांग्रेस नेता को लताड़ा, कहा- किसी को रोहित के फिटनेस के बारे में बात करने का अधिकार नहीं
BSP प्रमुख मायावती ने आगे कहा कि इससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दंडित भी करती रही हूं। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान मूवमेंट के हित और कांशीराम की अनुशासन की परंपरा को निभाते हुए आकाश आनंद को उनके ससुर की तरह पार्टी और मूवमेंट के हित में पार्टी से निष्कासित किया जाता है। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह मायावती की पार्टी है या कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिस तरह से पार्टी में चीजें चल रही हैं कि एक बार आकाश आनंद को समन्वयक नियुक्त किया जाता है और फिर रातोंरात सभी पदों से मुक्त कर दिया जाता है। यह उनकी पार्टी में सांप-सीढ़ी का खेल चल रहा है और जनता यह सब समझ चुकी है। (BSP Chief Mayawati)
डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मायावती अपनी पार्टी यानी बहुजन समाज पार्टी की मालकिन हैं। वे अपने हिसाब से पार्टी चलाएंगी या किसी और के हिसाब से चलाएंगी? वे अपने हिसाब से बिलकुल ठीक कर रही हैं। उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बसपा की समस्या भाजपा की और सरकार की समस्या नहीं है। भाजपा अपने संगठन को मजबूत बनाने की दृष्टि से और उत्तर प्रदेश की जनता की भलाई की दृष्टि से काम कर रही है। बसपा का क्या हो रहा है, क्यों हो रहा है इससे भाजपा का लेना देना नहीं है। (BSP Chief Mayawati)



