निर्वस्त्र किया, रॉड से पीटा, पेशाब किया, सरपंच की हत्या मामले में फंस गए मंत्री धनंजय मुंडे, देना पड़ा इस्तीफा, पढ़े पूरी खबर
Santosh Deshmukh Case : महाराष्ट्र के मुंबई शहर के गांव बीड के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड की तस्वीरें सामने आई हैं, जो किसी भी देखने वाले का दिल दहला देंगी। इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि सरपंच संतोष को कैसे पहले निर्वस्त्र किया गया, फिर उसे बेरहमी से पाइप और अन्य हथियारों से पीटा गया।
यह भी पढ़े :- शहरों के चहुंमुखी विकास में स्थानीय निकायों का भरपूर सहयोग करेगी सरकार: डिप्टी CM अरुण साव
एक तस्वीर में दिख रहा है कि सरपंच देशमुख जब अधमरा हो गया तो आरोपी सुदर्शन घुले ने उस पर पेशाब भी किया। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले इस हत्याकांड में सभी आरोपियों का आका वाल्मीक कराड है। उसी के कहने पर सरपंच देशमुख की हत्या की गई। बीड की परली में स्थित आवादा कंपनी से 2 करोड़ की फिरौती वाल्मीक कराड और उसकी गैंग ने मांगी थी। इस फिरौती के आड़े में सरपंच संतोष देशमुख आए तो उनकी हत्या कर दी गई। पिछले 3 महीने से यह मामला महाराष्ट्र में छाया हुआ है।
मंत्री धनंजय मुंडे का इस्तीफा
अब महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे का इस्तीफा हुआ है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है. इससे पहले मुंडे से अलग रह रहीं उनकी पहली पत्नी करुणा मुंडे ने दावा किया था कि वह सोमवार को बजट सत्र शुरू होने से पहले इस्तीफा दे देंगे. सीएम फडणवीस ने मुंडे से इस्तीफा मांगा था.
बीड में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में नाम जुडने से सरकार पर उनका इस्तीफा लेने का लगातार दबाव बढ रहा था. धनंजय मुंडे के बीमार होने के कारण उनके PA प्रशांत जोशी ने सीएम को उनका इस्तीफा दिया। (Santosh Deshmukh Case)
फोटो वायरल होने के बाद मचा बवाल
ये इस्तीफा तब हुआ है जब सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. मामले में देर रात डिप्टी सीएम अजित पवार के घर देवगिरी पर एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में धनंजय मुंडे भी मौजूद थे. इसी दौरान तय हो चुका था कि मुंडे अब मंत्री पद से इस्तीफा देंगे।

संतोष देशमुख हत्या का मुख्य आरोपी वाल्मीकि कराड मंत्री धनंजय मुंडे का करीबी था. खुद धनंजय मुंडे भी कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि वाल्मीकि कराड उनका बेहद करीबी है। (Santosh Deshmukh Case)
सरपंच हत्याकांड के आरोपी
1) वाल्मीक कराड मास्टरमाइंड
2) विष्णु चाटे
3) सुदर्शन घुले
4) प्रतीक घुले
5) सुधीर सांगले
6) महेश केदार
7) जयराम चाटे
8) कृष्णा आंधले (अभी फरार)
बता दें कि इस केस में CID और SIT ने जो चार्जशीट दाखिल की है, उसके अनुसार 29 नवंबर 2023 को वाल्मीक कराड ने सुदर्शन घुले के फोन से पवन चक्की की कंपनी आवादा से 2 करोड़ की फिरौती मांगी। प्रतीक घुले, सुदर्शन घुले और सुधीर सांगले का 6 दिसंबर 2024 को फिरौती मांगने को लेकर संतोष देशमुख से विवाद हुआ और इसके चलते 9 दिसंबर 2024 को सरपंच संतोष देशमुख को 7 आरोपियों ने अगवा किया और पीट-पीट कर उसकी हत्या भी कर दी।



