विदेशी महिला ने जांघ पर बनवाया भगवान जगन्नाथ का टैटू, भड़के श्रद्धालु, दो की हुई गिरफ़्तारी

Jagannath Tattoo Controversy: ओडिशा में भगवान श्री जगन्नाथ से जुड़े एक मामले ने विवाद खड़ा कर दिया है. एक विदेशी महिला ने अपनी जांघ पर भगवान जगन्नाथ का टैटू बनवाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और भक्तों ने इस बात पर नाराजगी जताई है. यह मामला तब सामने आया जब विदेशी महिला भगवान जगन्नाथ की छवि को अपनी जांघ पर गुदवाया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दीं। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में टैटू बनाने वाले कलाकार और उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
इसप्रकार टैटू पर भक्तों और धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई. लोगों का मानना है कि भगवान जगन्नाथ ओडिशा के आराध्य देवता हैं. इस तरह उनकी छवि को शरीर के कम सम्मानजनक हिस्से पर गुदवाना आस्था का अपमान है. हिंदू सेना ने इस मामले को गंभीर मानते हुए भुवनेश्वर के शहीद नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने इसे धार्मिक आस्था का उल्लंघन बताया और जांच की मांग की.
भावनाओं के साथ खेलने का आरोप
विरोध प्रदर्शन कर रहे हिन्दू सेना के सदस्य ने कहा “श्री जगन्नाथ हमारे आराध्य देवता हैं, हमारे भगवान हैं. रॉकी टैटू ने जिस तरह 4.5 करोड़ ओडिशा वासियों की भावनाओं के साथ खेला है. उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं. साथ ही हम ये भी मांग करते हैं कि तुरंत टैटू को मिटाया जाए और रॉकी भगवान श्री जगन्नाथ के धाम जा कर भगवान श्री जगन्नाथ से माफी मांगे.” उन्होंने जांघ पर टैटू कराने पर कड़ी निंदा की और माफी मांगने की बात कही. (Jagannath Tattoo Controversy)
माफी मांगते हुए महिला ने क्या कहा?
महिला ने हाथ जोड़कर एक वीडियो में कहा कि मैं भगवान जगन्नाथ का अपमान नहीं करना चाहती थी। मैं भगवान जगन्नाथ की सच्ची भक्त हूं और मैं प्रतिदिन मंदिर जाती हूं। मैंने गलती की और इसके लिए मुझे बहुत खेद है। मैंने कलाकार से टैटू को बस, किसी ऐसा जगह पर बनाने के लिए कहा था जो छिपा रहे। मैं कोई मुद्दा नहीं बनाना चाहती थी। मुझे इसके लिए बहुत खेद है। जैसे ही टैटू वाला हिस्सा ठीक हो जाएगा, मैं इसे हटवा दूंगी। मेरी गलती के लिए मुझे माफ करें। (Jagannath Tattoo Controversy)



